हर उत्सव पर पौधारोपण करें : ग्रोवर

विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहरवां के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. महेन्द्र ग्रोवर व मुख्य शिक्षक देवेंद्र दहिया के साथ मिलकर स्कूल प्रांगण में पीपल का पौधारोपण किया। सभी अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों ने लगभग 70 पौधे लगाए। ग्रोवर ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस का आज के समय में बहुत महत्व है। कोरोना काल में पेड़ों-पौधों से मिलने वाली प्राणवायु आक्सीजन की महत्ता आज हम सभी को पता चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:13 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 07:13 AM (IST)
हर उत्सव पर पौधारोपण करें : ग्रोवर
हर उत्सव पर पौधारोपण करें : ग्रोवर

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद

विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहरवां के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. महेन्द्र ग्रोवर व मुख्य शिक्षक देवेंद्र दहिया के साथ मिलकर स्कूल प्रांगण में पीपल का पौधारोपण किया। सभी अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों ने लगभग 70 पौधे लगाए। ग्रोवर ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस का आज के समय में बहुत महत्व है। कोरोना काल में पेड़ों-पौधों से मिलने वाली प्राणवायु आक्सीजन की महत्ता आज हम सभी को पता चल रही है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए तथा वृक्ष लगाने के लिए बच्चों को व समाज के अन्य लोगों को प्रेरित करना चाहिए। अध्यापक इस कार्य में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में ऑक्सीजन एक आवश्यक मेडिकल सामग्री बनी हुई है। वृक्ष हमें मुफ्त में यह आक्सीजन देते हैं। भविष्य में ऐसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने के लिए पर्यावरण की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। मुख्य शिक्षक देवेंद्र दहिया ने कहा कि पीपल का वृक्ष हमें सदैव जीवन दायिनी प्राण वायु देता है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि हमें परिवार में होने वाले हर उत्सव व खुशी पर परिजनों व दोस्तों सहित पौधारोपण करना चाहिए, तभी हमारी आने वाली पीढि़यां सुरक्षित रहेंगी।

इस अवसर पर प्रवक्ता कृष्णा देवी, देवेन्द्र सोनी, डीपीई अनिल सिहाग, गुरदयाल कम्बोज, शिक्षक सतीश पंवार, स्कूल मैनेजर रमनदीप कौर, बाबू हरविद्र सिंह, नीटा रानी और मांगी लाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी