कटआउट: वार्डबंदी के दौरान लोग नहीं दे रहे जानकारी, एजेंसी के 5 कर्मचारी छोड़कर गए काम

नगर परिषद की वार्डबंदी इसी महीने शुरू हुई थी। अब तक 17 वार्ड को कवर किया जा चुका है। लेकिन कुछ शहरवासियों द्वारा जानकारी न देने व कर्मचारियों के साथ दु‌र्व्यवहार करने का मामला भी सामने आया है। यहीं कारण है कि एजेंसी के तहत कार्यरत 8 कर्मचारियों में से 5 कर्मचारी काम छोड़कर चले गए है। ऐसे में तीन कर्मचारियों के सहारे ही काम किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 09:23 PM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 09:23 PM (IST)
कटआउट: वार्डबंदी के दौरान लोग नहीं दे रहे जानकारी, एजेंसी के 5 कर्मचारी छोड़कर गए काम
कटआउट: वार्डबंदी के दौरान लोग नहीं दे रहे जानकारी, एजेंसी के 5 कर्मचारी छोड़कर गए काम

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : नगर परिषद की वार्डबंदी इसी महीने शुरू हुई थी। अब तक 17 वार्ड को कवर किया जा चुका है। लेकिन कुछ शहरवासियों द्वारा जानकारी न देने व कर्मचारियों के साथ दु‌र्व्यवहार करने का मामला भी सामने आया है। यहीं कारण है कि एजेंसी के तहत कार्यरत 8 कर्मचारियों में से 5 कर्मचारी काम छोड़कर चले गए है। ऐसे में तीन कर्मचारियों के सहारे ही काम किया जा रहा है। एजेंसी संचालक का दावा है कि इस महीने काम पूरा कर दिया जाएगा। लेकिन कुछ शहरवासी है कि पूरी जानकारी नहीं देते और सवाल जवाब भी किया जा रहा है। नगरपरिषद द्वारा पहचान पत्र देने के बावजूद शहरवासी ऐसा कर रहे है। जबकि सभी को पता है कि स्थानीय निकास में कुछ कालोनी शहर में शामिल हुई है। ऐसे में पूरे शहर में सर्वे चल रहा है।

फतेहाबाद शहर में एग्मे इंडिया सर्विस एजेंसी वार्डबंदी सर्वे का कार्य कर रही है। शहर में 25 वार्ड है। इनमें से 17 वार्ड कवर कर चुके है। वहीं अब केवल 8 वार्ड ही बाकी है। एजेंसी संचालकों की माने तो 26 हजार के करीब घर है। ऐसे में 16 हजार घरों की गणना की जा चुकी है। सर्वे में 4.70 लाख रुपये होंगे खर्च

नगर परिषद की तरफ से जो टेंडर अलाट किया गया है वो 14 रुपये 91 पैसे प्रति यूनिट है। ऐसे में नगर परिषद 30 हजार यूनिट मानकर चल रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट पर करीब 4 लाख 70 हजार रुपये खर्च होंगे। वही नप अधिकारियों ने पहले ही कह दिया था कि अगर यूनिट अधिक होगा तो यह राशि बढ़ जाएगी। जिसका उल्लेख टेंडर होने के दौरान किया गया था। शहर में शामिल हुई इन कालोनियों में हो चुका है सर्वे

-स्वामी नगर।

-हरनाम सिंह कालोनी।

-कालीदास कालोनी।

-एकता कसलोनी।

-आदर्श कालोनी।

-हंस कालोनी।

-आजाद नगर। एजेंसी सर्वे के दौरान ये कर रही

-घर के मुखिया का नाम

-अगर व्यक्ति है तो उसके पिता का नाम और महिला है तो पति का नाम।

-जिस घर में टीम जा रही है वहां जाति गणना भी कर रही।

-हर वार्ड कर एक नक्शा तैयार होगा।

-पूरे शहर में इन वार्डों का नक्शा एक साथ दिखाया जाएगा।

-हर वार्ड की अलग अलग सीमा दिखानी होगी

-नक्शे में वार्ड के अलावा गली नंबर भी दिखाना होगा शहर के कुछ लोग सही जानकारी नहीं दे रहे है और कर्मचारियों से दु‌र्व्यवहार भी कर रहे है। पहले 8 कर्मचारी थे इनमें से 5 कर्मचारी चले गए है। अब केवल 3 कर्मचारी है। लेकिन और कर्मचारी लगाकर इस कार्य को जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। शहरवासियों को पता है कि वार्डबंदी का सर्वे चल रहा है ऐसे में जानकारी देनी चाहिए। अगर कर्मचारी मिल जाते है तो इस महीने काम पूरा कर दिया जाएगा।

इंचार्ज अनूप ढांडा कुमार, एग्मे इंडिया एजेंसी। वार्डबंदी का कार्य जारी है। इसके लिए एजेंसी को लगा दिया गया है। कुछ शिकायत आई थी जिसे दूर कर दिया जाएगा। हमारे जेई सुखविद्र धुडिया की ड्यूटी भी लगा रखी है। सर्वे का कार्य जल्द ही पूरा करवा दिया जाएगा।

अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता नगरपरिषद फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी