ऑक्सीजन सिलेंडर की डोर टू डोर सुविधा से मरीजों को मिल रही है राहत

कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट व गंभीर रोगों से ग्रस्त मरीजों को जिला प्रशासन डोर टू डोर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचा रहा है। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की टीम इस कार्य में लगाई गई है जो पोर्टल पर आने वाले मरीजों को उनकी सुविधा अनुसार घर पर ऑक्सीज सिलेंडर दे रही है। जिला में अब तक 340 मरीजों को रेडक्रॉस ने उनके घर द्वार पर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाए है। ऑक्सीजन सिलेंडर घर पर मिलने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 07:54 AM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 07:54 AM (IST)
ऑक्सीजन सिलेंडर की डोर टू डोर सुविधा से मरीजों को मिल रही है राहत
ऑक्सीजन सिलेंडर की डोर टू डोर सुविधा से मरीजों को मिल रही है राहत

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट व गंभीर रोगों से ग्रस्त मरीजों को जिला प्रशासन डोर टू डोर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचा रहा है। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की टीम इस कार्य में लगाई गई है, जो पोर्टल पर आने वाले मरीजों को उनकी सुविधा अनुसार घर पर ऑक्सीज सिलेंडर दे रही है। जिला में अब तक 340 मरीजों को रेडक्रॉस ने उनके घर द्वार पर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाए है। ऑक्सीजन सिलेंडर घर पर मिलने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है।

उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डा. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल की सेवा का लाभ उठाने के लिए मरीज या उनके अभिभावक को वेबसाइट ऑक्सीजनएचआरवाई डॉट आइएन पर ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। आवेदन स्वीकार होने पर मरीज के दिए मोबाइल नम्बर पर एक एसएमएस के माध्यम से सूचना पहुंच जाती है। आवेदक को आवेदन करने के दौरान आधार नम्बर और ऑक्सीजन लेवल के लिए ऑक्सीमीटर का फोटो या डॉक्टर की प्रेस्क्रिप्शन भी अपलोड करना पड़ता है। इसके अलावा, मरीज की उम्र और पता लिखना अनिवार्य होगा। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद जिला में औसतन 2 घंटे के भीतर मरीजों को घर पर सिलेंडर वितरित किए गए है। उपायुक्त डॉ. बांगड़ ने बताया कि कोविड से संक्रमित होम आइसोलेशन मरीजों के लिए घरद्वार पर ऑक्सीजन सिलेंडर देने की सुविधा रोगियों के लिए संजीवनी का काम कर रही है। सरकार द्वारा शुरु की गई यह सुविधा महामारी के बीच लोगों को बड़ी राहत पहुंचा रही है। इस कार्य में रेडक्रॉस सोसाइटी में पंजीकृत वॉलटियर्स तथा स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी सहयोग दिया जा रहा है। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव नरेश झाझड़ा, फार्मासिस्ट सुनील भाटिया, दलबीर सिंह सहित अनेक स्वयंसेवक दिन-रात अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी