साइबर अपराधों से बचने का एक ही उपाय सावधानी : सतेन्द्र सिंह

फतेहाबाद बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए युवाओं का जागरूक होना बेहद जरूरी है। इसी को लेकर जिला साइबर सैल फतेहाबाद के तत्वाधान में मनोहर मेमोरियल स्नाकोत्तर महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के उपाय विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:48 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:48 AM (IST)
साइबर अपराधों से बचने का एक ही उपाय सावधानी : सतेन्द्र सिंह
साइबर अपराधों से बचने का एक ही उपाय सावधानी : सतेन्द्र सिंह

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए युवाओं का जागरूक होना बेहद जरूरी है। इसी को लेकर जिला साइबर सैल फतेहाबाद के तत्वाधान में मनोहर मेमोरियल स्नाकोत्तर महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के उपाय विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के तौर पर उपपुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) सतेन्द्र सिंह ने भाग लिया जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर जिला साइबर सैल से साइबर एक्सपर्ट देवेन्द्र सिंह, साइबर सेल इंचार्ज एएसआइ नत्थूराम ने भाग लिया और विद्यार्थियों व शिक्षकों को बढ़ते साइबर अपराधों और इनकी रोकथाम के उपायों बारे विस्तार से जानकारी दी। वर्कशॉप को साइबर सेल से अमन कुमार व गोबिन्द ने भी संबोधित किया। आयोजन सचिव डा. विकेश सेठी ने वर्कशॉप के विभिन्न पहलूओं बारे बताया वहीं कॉलेज प्राचार्य डा. गुरचरण दास ने आए अतिथियों का स्वागत किया और वर्कशॉप को ज्ञानवर्धक बताते हुए साइबर सेल का आभार जताया। डीएसपी सतेन्द्र सिंह व साइबर एक्सपर्ट देवेंद्र सिंह ने कहा कि साइबर क्राइम भारत में बेहद ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं क्योंकि यहां के लोग इन मामलों को लेकर ज्यादा जागरूक नहीं है। साइबर अपराधों से बचने का एक ही उपाय सावधानी और जागरूकता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में ऑनलाइन फ्रॉड का ग्राफ तेजी से बढ़ा है, जिसमें खासे पढ़े-लिखे लोग भी ठगे जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह बताया कि मोबाइल फोन, ईमेल, सोशल मीडिया अकाउंट आदि का किस प्रकार प्रयोग किया जाए, जिससे साइबर अपराधों से बचा जा सकता है। साइबर सेल इंचार्ज नत्थूराम ने वर्कशॉप को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल साइटों जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम व वाट्सएप का प्रयोग करते समय हम सावधानी बरतें। इस अवसर पर प्रो. महेश मेहता, डॉ. मीनाक्षी कोहली, डॉ. अनिता ख्यालिया, अमन कुमार, मनीषा रानी, राजेश फोगाट सहित अनेक स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी