निजीकरण विरोध दिवस पर सकसं 27 सितंबर को शहर में करेगा प्रदर्शन

सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक टोहाना की बैठक नगर परिषद कार्यालय में प्रधान प्रेम सिंह नैन की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन सचिव धर्मपाल गिल ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 10:55 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 10:55 PM (IST)
निजीकरण विरोध दिवस पर सकसं 27 सितंबर को शहर में करेगा प्रदर्शन
निजीकरण विरोध दिवस पर सकसं 27 सितंबर को शहर में करेगा प्रदर्शन

टोहाना, विज्ञप्ति :

सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक टोहाना की बैठक नगर परिषद कार्यालय में प्रधान प्रेम सिंह नैन की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन सचिव धर्मपाल गिल ने किया।

बैठक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा प्रस्तावित 27 सितंबर को निजीकरण विरोध दिवस मनाने बारे रणनीति बनाई गई। उन्होंने बताया कि टोहाना के सभी विभागों के कर्मचारी 27 सितंबर को दोपहर 12 बजे बिजली बोर्ड कार्यालय परिसर में एकत्र होकर 2 बजे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से होते हुए मुख्य बाजार में प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपेगे। बैठक में कृष्ण, राजकुमार नैन, सुभाष चंद्र, राजीव गिल, पाला राम, राजबीर बीका आदि कर्मचारी नेताओं ने भाग लेकर सरकार की निजीकरण की नीति की कड़े शब्दों में निदा की। बार एसोसिएशन 27 को भारत बंद का समर्थन कर वर्क सस्पेंड रखेगा

टोहाना, विज्ञप्ति :

बार एसोसिएशन ने संयुक्त किसान मोर्चा के 27 सितंबर को भारत बंद का समर्थन करते हुए अपना अदालती कार्य सस्पेंड रखने का निर्णय लिया है।

बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यवान डुल्ट ने शुक्रवार को न्यायालय परिसर में संयुक्त किसान मोर्चा को आश्वासन देते हुए कहा कि बार एसोसिएशन के अधिवक्ता 27 सितंबर को पक्के मोर्चे पर किसानों के प्रदर्शन में शामिल होंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को शहर में मुनादी करवाकर दुकानदार, मजदूरों व आमजन से भारत बंद को सफल बनाने की अपील की। वहीं विभिन्न संगठनों से जनसंपर्क कर भारत बंद को सफ ल बनाने में सहयोग देने की अपील की। किसान नेता रणजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि बार एसोसिएशन ने किसान मोर्चा को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है और फैसला किया कि 27 सितंबर को सभी वकील अपना अदालती कार्य सस्पेंड कर प्रदर्शन करते हुए पक्का किसान मोर्चा पर किसानों के प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसके लिए उन्होंने बार एसोसिएशन प्रधान सत्यवान डुल्ट व पूरी टीम का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी