मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे नपा कर्मचारी

संवाद सूत्र रतिया नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर 2 दिवसीय की 24 घंटे की भूख हड़

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 07:52 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 07:52 AM (IST)
मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे नपा कर्मचारी
मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे नपा कर्मचारी

संवाद सूत्र, रतिया :

नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर 2 दिवसीय की 24 घंटे की भूख हड़ताल की शुरुआत की गई। प्रथम दिन की भूख हड़ताल की अध्यक्षता संतरा देवी ने की। इस दौरान उन्होंने भूख हड़ताल के दौरान बैठे सफाई कर्मचारियों व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों में शामिल सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान रघुबीर, सफाई कर्मचारी कृष्णा देवी, संतोष, कृष्णा, रितू, सतवीर, सुरेन्द्र, अनिल, रोहित, सत्यवान आदि भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने कहा कि पिछले काफी अर्से से अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी पूरे प्रदेश भर में संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार के हट के कारण उनकी जायज मांगों को स्वीकार नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले कर्मचारियों को लुभावने वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के पश्चात सरकार सभी अपने वादों को भूल गई है। कर्मचारी नेताओं ने फिर से चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार कर्मचारियों की 2 दिन की हड़ताल से भी नहीं जागी तो 8 नवंबर को नगर पालिका कर्मचारी संघ निकाय मंत्री अनिल विज का अंबाला में घेराव करेंगे और उसके बाद आगे की रणनीति सम्मेलन करके, जो भी प्रांतीय प्रधान नरेश शास्त्री आदेश देंगे, उसी के तहत पालना करेंगे।

chat bot
आपका साथी