अबकी बार निगाहें भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों पर

फतेहाबाद सिरसा लोकसभा के तहत आने वाली चार विधान सभा फतेहाबाद टोह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 04:00 AM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 06:33 AM (IST)
अबकी बार निगाहें भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों पर
अबकी बार निगाहें भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों पर

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

सिरसा लोकसभा के तहत आने वाली चार विधान सभा फतेहाबाद, टोहाना, रतिया व नरवाना की मतगणना सुबह आठ बजे से भोडियाखेड़ा के राजकीय महिला महाविद्यालय में होगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बार मतगणना 17 राउंड में होगी। पिछले बार 20 राउंड में मतगणना हुई थी। ऐसे में इस बार परिणाम जल्द आने की संभावना है। 12 बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी। पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस व इनेलो में मुकाबला रहा। भाजपा व हजकां के उम्मीदवार काफी पीछे रहे। इस बार मुकाबले की चर्चा जिले व पास के चारों विधानसभा की सीटों में भाजपा की उम्मीदवार कांग्रेस व इनेलो की टक्कर दे रही है।

--------------------------

गत लोकसभा के चुनावों में चारों विधानसभा क्षेत्रों में इनेलो प्रत्याशी चरणजीत सिंह को सबसे अधिक 2 लाख 30 हजार 833 वोट मिले थे, जबकि 1 लाख 72 हजार 805 वोट लेकर कांग्रेस प्रत्याशी डा. अशोक तंवर दूसरे स्थान पर रहे। हजकां प्रत्याशी डा. सुशील इंदौरा 1 लाख 40 हजार 968 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर तथा आप पार्टी के प्रत्याशी पूनम चंद रति 28 हजार 812 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। इनके अलावा चारों विधानसभा क्षेत्रों में 1525 वोट नोटा को भी मिले। फतेहाबाद में हजका-भाजपा प्रत्याशी की हुई थी जीत

फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी डा. अशोक तंवर को 34303 मत प्राप्त हुए जबकि इनेलो प्रत्याशी चरणजीत सिंह को 55425 वोट मिले। बसपा के मांगे राम को 3381, कामरेड राम कुमार को 1815, हजकां के डा. सुशील इंदौरा को 55950, आप पार्टी के पूनम चंद रति को 5806 तथा नोटा को 528 वोट मिले। टोहाना में कांग्रेस के उम्मीदवार रहे थे विजय

टोहाना विधानसभा क्षेत्र में डा अशोक तंवर को 56637 मत प्राप्त हुए जबकि इनेलो प्रत्याशी चरणजीत सिंह को 47863 वोट मिलें। बसपा के मांगे राम को 3761, कामरेड राम कुमार को 1744, हजकां के डॉ. सुशील इंदौरा को 34375, आप पार्टी के पूनम चंद रति को 6128 तथा नोटा को 425 वोट मिले। रतिया में इनेलो व कांग्रेस की टक्कर

रतिया विधानसभा क्षेत्र में डा अशोक तंवर को 20 राऊंड में 50853 मत प्राप्त हुए जबकि इनेलो प्रत्याशी चरणजीत सिंह को 52772 वोट मिलें। बसपा के मांगे राम को 1164, कामरेड राम कुमार को 3049, हजकां के डा सुशील इंदौरा को 27359, आप पार्टी के पूनम चंद रति को 10029 व नोटा को 339 वोट मिले। नरवाना में इनेलो का रहा था वर्चस्व

नरवाना विधानसभा क्षेत्र में डा. अशोक तंवर को 19 राऊंड में 31012 मत प्राप्त हुए जबकि चरणजीत सिंह को 74773 वोट मिलें। बसपा के मांगे राम को 2836, कामरेड राम कुमार को 736, हजकां के डॉ. सुशील इंदौरा को 23284, आप पार्टी के पूनम चंद रति को 6848 व नोटा को 233 वोट मिले।

chat bot
आपका साथी