छात्राओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के सौजन्य से व सिटी वैल्फेयर कल्ब रतिया के सहयोग से यूथ रेडक्रॉस के अन्तर्गत साप्ताहिक कार्यक्रम में चिकित्सा शिविर व व्याख्यान का आयोजन करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 07:00 AM (IST)
छात्राओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
छात्राओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

संवाद सूत्र, रतिया:

राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के सौजन्य से व सिटी वैल्फेयर कल्ब रतिया के सहयोग से यूथ रेडक्रॉस के अन्तर्गत साप्ताहिक कार्यक्रम में चिकित्सा शिविर व व्याख्यान का आयोजन करवाया गया।

जन संपर्क अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया की कार्यक्रम का संयोजन प्रो.बिदु व डा. सीमा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व शुभारंभ प्राचार्य डा. राजेश मेहता ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने छात्राओं को स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसके मुख्य वक्ता प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डा. रविन्द्र पूरी (विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान विभाग) गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज, सिरसा रहे अपने संबोधन में उन्होंने छात्राओं को मन की स्थिति को सुदृढ़ बनाने, छात्राओं को जीवन में सफल होने के लिए बड़े सपने देखने चाहिए, बाज की तरह बनकर सपनों को पूरा किया जा सकता है, जीवन में मुख्य रूप से जीवन में तीन सी चैलेंज, कमिटमेंट, कंट्रोल के गुण को अपनाना चाहिए, सबसे बहुमूल्य व्यक्ति का चरित्र होता है इत्यादि विषयों पर अपने विचारों से छात्राओं को प्रेरित किया।

व डॉ. अनुदीप गोयल (मनोविज्ञान विभाग) गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज, सिरसा ने भी अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार छात्राओं के सामने रखे उन्होंने ने प्राचीन समय में स्त्रियों की सुदृढ़ स्थित के बारे में बताते हुए आधुनिक समय में स्त्रियों के अधिकारों पर चर्चा की।

इस अवसर पर सिटी वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक चोपड़ा, सचिव दिवान सेतिया प्रो परमजीत संधा, प्रो महेन्द्र पाल, प्रो सर्बजीत सिहं, प्रो सीमा, प्रो कुलदीप सिंह, प्रो. प्रियंका, डा. बलकार, डा. सैन कुमार, डा.सज्जन सिंह, डा. स्वाती, मुक्ता शर्मा, ज्योति रानी, बिन्द्र कुमार, रिषि कुमार, सुखपाल व छात्राएं उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी