व्यापार मंडल के उपप्रधान पद के लिए कृष्ण, संजय व विनोद ने भरा नामांकन

जागरण संवाददाता फतेहाबाद आगामी 4 अक्टूबर को होने वाले व्यापार मंडल अनाजमंडी के चुनाव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 08:36 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 08:36 AM (IST)
व्यापार मंडल के उपप्रधान पद के लिए कृष्ण, संजय व विनोद ने भरा नामांकन
व्यापार मंडल के उपप्रधान पद के लिए कृष्ण, संजय व विनोद ने भरा नामांकन

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

आगामी 4 अक्टूबर को होने वाले व्यापार मंडल अनाजमंडी के चुनाव को लेकर कृष्ण सचदेवा, संजय कुमार व विनोद कुमार ने उपप्रधान पद के लिए रिटर्निग ऑफिसर गोपाल राय चौधरी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस मौके पर चुनाव कमेटी के सदस्य विजय मेहता, रविद्र कालापीला भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपप्रधान पद के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच होगी। 26 सितंबर को 10 से 2 बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। सायं 4 बजे चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे, जबकि 4 अक्टूबर को सुबह 9 से सायं 4 बजे तक मतदान होगा। साढ़े 4 बजे मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। उपप्रधान पद के लिए पहले प्राप्त किए गए आवेदन तकनीकी कारणों के चलते रद कर दिए गए थे, जिस कारण पुन: उपप्रधान पद के आवेदन स्वीकार किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी