ऐतिहासिक होगी जींद किसान महापंचायत : भड़ोलांवाली

कृषि कानूनों के विरोध में जींद में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल की मौजूदगी में होने वाली किसान महापंचायत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस महापंचायत में फतेहाबाद से हजारों किसान और कार्यकर्ता भाग लेंगे। महापंचायत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और यह महापंचायत ऐतिहासिक होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 07:07 AM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 07:07 AM (IST)
ऐतिहासिक होगी जींद किसान महापंचायत : भड़ोलांवाली
ऐतिहासिक होगी जींद किसान महापंचायत : भड़ोलांवाली

संवाद सूत्र, रतिया : कृषि कानूनों के विरोध में जींद में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल की मौजूदगी में होने वाली किसान महापंचायत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस महापंचायत में फतेहाबाद से हजारों किसान और कार्यकर्ता भाग लेंगे। महापंचायत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और यह महापंचायत ऐतिहासिक होगी। यह बात आम आदमी पार्टी के नेता विनोद भड़ोलांवाली ने महापंचायत को लेकर जनसम्पर्क अभियान के दौरान कही। आप कार्यकर्ताओं की अनेक टीमें जिलेभर में जनसंपर्क अभियान चलाकर किसानों व आम लोगों को इस महापंचायत में बढ़चढ़ कर भाग लेने का निमंत्रण दे रही हैं। इस अवसर पर रतिया हलका अध्यक्ष जरनैल सिंह, उपाध्यक्ष सोनी फौजी, प्रेम तनेजा, पप्पू कटारिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। जींद में किसान महापंचायत में फतेहाबाद से हजारों किसान लेंगे भाग : कल्याण

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : कृषि कानूनों के विरोध में जींद में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल की मौजूदगी में होने वाली किसान महापंचायत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस महापंचायत में फतेहाबाद से हजारों किसान और कार्यकर्ता भाग लेंगे। महापंचायत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। यह बात आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह धांगड़ ने कही।

आप नेता ने कहा कि किसानों के आग्रह पर होने वाली इस पंचायत में दिल्ली के सीएम अरविद केजरीवाल को सुनने के लिए रिकार्ड संख्या में किसान और कार्यकर्ता जींद पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि महापंचायत को लेकर कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं और लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा लागू किए गए विकास के मॉडल चाहे वह बच्चों को बेहतर शिक्षा देना हो, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाना हो या घर बैठे सरकारी सुविधाओं का लाभ देने की बात हो। इससे दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा की जनता भी काफी प्रभावित है। हरियाणा में विकास के इसी मॉडल को लागू करवाने के लिए प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को भाजपा के विकल्प के रूप में देख रही है।

chat bot
आपका साथी