जाखल नपा को मिले 8 कर्मचारी, चेयरपर्सन की कुर्सी पर फैसला आज

जाखल : नगरपालिका जाखलमंडी का चुनाव होने के बाद पहली बाद दोहरी सौगात मिली है। श्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Feb 2019 11:48 PM (IST) Updated:Fri, 01 Feb 2019 11:48 PM (IST)
जाखल नपा को मिले 8 कर्मचारी, चेयरपर्सन की कुर्सी पर फैसला आज
जाखल नपा को मिले 8 कर्मचारी, चेयरपर्सन की कुर्सी पर फैसला आज

संवाद सूत्र, जाखल : नगरपालिका जाखलमंडी का चुनाव होने के बाद पहली बाद दोहरी सौगात मिली है। शुक्रवार को 8 कर्मचारी मिले है। कर्मचारी ग्रुप डी से मिले है तो दो अधिकारी जेई की भी नियुक्ति हुई है। वहीं शनिवार को चेयरपर्सन की कुर्सी का फैसला भी हो जाएगा। ऐसे में जाखलमंडी का विकास भी तेजी से होगा।

जाखल नगर पालिका काफी समय से अपने कर्मचारियों की कमी से त्रस्त था। कर्मचारियों की कमी की समस्या अब नहीं रहेगी। सरकार ने चयनित ग्रुप डी के 8 स्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति जाखल नगर पालिका में कर दी है। जिसमें सभी माली और पीएन का काम संभालेंगे। इसके अलावा दो जेई मनोज कुमार व संदीप कुमार की भी नियुक्ति की है। नगर पालिका के प्रमुख लिपिक अनिल कुमार ने कहा की इन कर्मचारियों के मिलने से काफी राहत मिलेगी। नपा में पड़े पें¨डग काम पूरे होंगे। चेयरपर्सन का ताज किस के सिर सजेगा, फैसला आज

जाखलमंडी के नगर पालिका के प्रधान का ताज अब महिला शक्ति के सिर पर सजेगा। जाखल नगर पालिका के चुनावों को हुए काफी समय बीत गया था परंतु अभी तक नप प्रधान का चुनाव नहीं हो सका था। परंतु अब यह कमी भी दूर होने जा रही है। जाखल नगर पालिका के नप प्रधान की सीट महिला आरक्षित होने के कारण इस पर महिला पार्षद ही विराजमान होगी। जाखल के 13 वार्डों में से 7 वार्डों पर महिला पार्षद जीत चुकी है और अच्छी पढ़ी-लिखी है। जाखल के विकास में भी काफी योगदान देगी। जिसमें वार्ड नंबर 2 से मीरा रानी बीए, वार्ड नंबर 3 से मोनिका बीए, वार्ड नंबर 4 से कीर्ति बीबीए, वार्ड नंबर 5 से सीमा रानी, वार्ड 7 से स्वाति बीए वार्ड नंबर 12 से निधि बंसल बीए और वार्ड नंबर 13 से सीमा रानी बीए है। इन महिलाओं में से किसी एक महिला के सिर ताज सज सकता है। नगर पालिका के प्रमुख लिपिक अनिल कुमार ने कहा चेयरपर्सन का चुनाव शनिवार दोपहर 3 बजे होगा।

chat bot
आपका साथी