जैन साध्वी विद्यावती ने टोहाना से किया प्रस्थान

टोहाना आचार्य महाश्रमण की विदुषी शिष्या साध्वी विद्यावती ने मंगलवार को तेरापंथ जैन भवन से मंगल विहार कर पंजाब की ओर प्रस्थान किया। वहीं उन्होंने नराता राम जैन की फैक्ट्री में पर्दापण भी किया। साध्वी श्री पंजाब के मूनक के रास्ते से लैहरागागा के लिए प्रस्थान करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 11:12 AM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 11:12 AM (IST)
जैन साध्वी विद्यावती ने टोहाना से किया प्रस्थान
जैन साध्वी विद्यावती ने टोहाना से किया प्रस्थान

संवाद सहयोगी, टोहाना :

आचार्य महाश्रमण की विदुषी शिष्या साध्वी विद्यावती ने मंगलवार को तेरापंथ जैन भवन से मंगल विहार कर पंजाब की ओर प्रस्थान किया। वहीं उन्होंने नराता राम जैन की फैक्ट्री में पर्दापण भी किया। साध्वी श्री पंजाब के मूनक के रास्ते से लैहरागागा के लिए प्रस्थान करेगी।

उल्लेखनीय है कि साध्वी विद्यावती का पिछले वर्ष का चातुर्मास टोहाना में था तथा इस वर्ष का चातुर्मास जाखल मंडी में होगा। साध्वी विद्यावती ने सभी श्रावकों को मंगल पाठ सुनाया। वहीं श्रावक समाज को अध्यात्म की साधना करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष घनश्याम जैन, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष अमित जैन, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा रीतू जैन, सुभाष जैन, रिकी जैन, रेणू जैन, सतीश जैन, नराता जैन, प्रवीन जैन, राज जैन, ऊषा जैन, शुभम जैन, विनय जैन, राजेंद्र गर्ग, सुनील जैन, ललित जैन, शुभकरण जैन, दीपांकर जैन, निर्मला गर्ग, प्रोमिला, पीयूष जैन, शीतल जैन, पारस जैन, लक्ष्य जैन आदि उपस्थित थे।

मदर इंडिया कान्वेंट स्कूल में एक्टिविटी क्लास का आयोजन

संवाद सूत्र, रतिया :

मदर इंडिया कान्वेंट स्कूल में जॉयफुल एक्टिविटी क्लास का पांचवां दिन पूर्ण हुआ। बच्चों को आर्ट-क्राफ्ट, डांस क्लास व टेबल मैनर्स के बारे में बताया गया। ज्ञात रहे कि मदर इंडिया कान्वेंट स्कूल में दो वर्ष से सात वर्ष के बच्चों के लिए दस दिन के जॉयफुल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे बच्चों को खेल-खेल में आर्ट-क्राफ्ट, डांस, गिटार बजाना, व्यक्तित्व विकास से संबंधित गतिविधियां करवाई जा रही है। यह शिविर पूर्णतया निशुल्क है। इसमें छोटे बच्चे बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे है। यह शिविर चेयरपर्सन कन्नुप्रिया व उप-प्राचार्य साक्षी बत्रा की देखरेख में आयोजित हुआ जिसमे चेयरपर्सन कन्नुप्रिया ने बच्चों के अभिभावकों को भी घर में इन गतिविधियों को दोहराने के लिए प्रेरित किया ताकि बच्चे इन गतिविधियों को अपने जीवन में पूर्ण रूप से उतार सके।

chat bot
आपका साथी