रामनाम जपते हैं, मस्ती में रहते हैं..

श्रीदुर्गा महिला महाविद्यालय परिसर में समिति द्वारा भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान नरेश बंसल ने पंडित जगमोहन कौशिक के निर्देशन में मुख्य ज्योत प्रचंड की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अग्रवाल सभा प्रधान रमेश गोयल ने दुर्गा पूजन तथा नप के पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि विद्यासागर ढींगड़ा ने मां दुर्गा को माल्यापर्ण व तरसेम गोयल ने श्रीगणेश पूजन की रस्म अदा की। 101 ज्योत तैयार करने में राम सिंह कामरा ने अपनी भूमिका निभाई। इससे पूर्व समिति प्रधान चूडिय़ा राम गोयल उपप्रधान विनोद सिगला सचिव जगननाथ गोयल पुनीत मोदी कार्यकारिणी सदस्य सुभाष गोयल ओंकार गर्ग धर्मपाल गुप्ता आदि ने स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 07:24 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 07:24 AM (IST)
रामनाम जपते हैं, मस्ती में रहते हैं..
रामनाम जपते हैं, मस्ती में रहते हैं..

संवाद सहयोगी, टोहाना:

श्रीदुर्गा महिला महाविद्यालय परिसर में समिति द्वारा भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान नरेश बंसल ने पंडित जगमोहन कौशिक के निर्देशन में मुख्य ज्योत प्रचंड की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अग्रवाल सभा प्रधान रमेश गोयल ने दुर्गा पूजन तथा नप के पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि विद्यासागर ढींगड़ा ने मां दुर्गा को माल्यापर्ण व तरसेम गोयल ने श्रीगणेश पूजन की रस्म अदा की। 101 ज्योत तैयार करने में राम सिंह कामरा ने अपनी भूमिका निभाई। इससे पूर्व समिति प्रधान चूडिय़ा राम गोयल, उपप्रधान विनोद सिगला, सचिव जगननाथ गोयल, पुनीत मोदी, कार्यकारिणी सदस्य सुभाष गोयल, ओंकार गर्ग, धर्मपाल गुप्ता आदि ने स्वागत किया।

जागरण शुभारंभ पर गणेश वंदना की रस्म मास्टर शम्मी ने अदा की। जबकि तारा रानी की कथा का वाचन पंडित जगमोहन कौशिक व राजू चूनी लाल ने किया। कुरुक्षेत्र से आई भजन गायिका किरण सांकिया ने देर रात्रि मां भगवती के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को खूब आनंदित किया। उनके द्वारा प्रस्तुत भजन मां मुरादें पूरी करदे, हलवा बांटूगी। नच्चो गायो भक्तों अज है जगराता मैया दा। वहीं उनके द्वारा प्रस्तुत भजन मस्त बना देनगे बीबा, नचन ला देनगे बीबा पर उपस्थित श्रद्धालु भी थिरकने लग गये। पंडित जगमोहन कौशिक ने भी रामनाम जपते हैं, मस्ती में रहते हैं, देव है यह सबसे निराला, इन्हें कहते है हनुमत लाला। सांसों की माला से सिमरु मैं मां का नाम आदि भजन प्रस्तुत किये। इस दौरान हिसार से आये झांकी कलाकार राजू नेपाली ने विभिन्न झांकियों के द्वारा श्रद्धालुओं को आनंदित किया।

इस अवसर पर दुर्गा कालेज प्रिसिपल डा. गौरी भटनागर, दुर्गा स्कूल प्रिसिपल धर्मपाल नैन, इंदिरा गांधी कालेज के पूर्व प्रिसिपल रणधीर सिंह, राधेश्याम बजाज, दुर्गा मंदिर के पूर्व प्रधान नरेश बंसल, पूर्व पार्षद प्रेम सिगला, राज जैन, तरसेम बंसल, प्रवीन जैन, राजेश सरस्वती सहित महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी