फतेहाबाद में में 22 से 28 फरवरी तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस

फतेहाबाद जिले में 22 से 28 फरवरी तक राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया जाएगा। अभियान के तहत एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों तथा किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 07:10 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 07:10 AM (IST)
फतेहाबाद में में 22 से 28 फरवरी तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस
फतेहाबाद में में 22 से 28 फरवरी तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

फतेहाबाद जिले में 22 से 28 फरवरी तक राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया जाएगा। अभियान के तहत एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों तथा किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।

उपायुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस अभियान के तहत निर्धारित 22 से 28 फरवरी तक एल्बेंडाजोल की गोली लेने से वंचित रहने वाले बच्चों को मोप-अप दिवस के तहत 1 से 3 मार्च तक एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आने वाले सप्ताह में एल्बेंडाजोल की गोली आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एएनएम द्वारा समुदाय स्तर पर गृह भ्रमण के दौरान दी जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा वर्कर द्वारा एक माइक्रोप्लान बनाएंगे, जिसमें उनके कार्यक्षेत्र के समक्ष लक्षित आयु वर्ग की सूची संलग्न रहेगी, जिन्हें राष्ट्रीय कृमि मुक्त कार्यक्रम के दौरान एल्बेंडाजोल की दवा दी जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एएनएम एक से 19 वर्ष के सभी बच्चों व किशोर-किशोरियों को अपने क्षेत्र में गृह भ्रमण के दौरान एल्बेंडाजोल की गोली देंगी।

इस मौके पर उप- सिविल सर्जन एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्त कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डा. वीना ने बताया कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को आधी गोली व दो वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को पूरी गोली चबा कर खानी है। यदि गोली खाने से किसी बच्चे को किसी प्रकार का साइड इफैक्ट्स हो जाता है तो तुरंत बच्चे को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 108 द्वारा डॉक्टर के पास लेकर जाए। पेट में कीड़े होने से बच्चों में खून की कमी हो जाती है और वे एनीमिया के शिकार हो जाते हैं। इसलिए एनीमिया से बचाव के लिए सभी अभिभावक अपने-अपने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाना सुनिश्चित करें।

chat bot
आपका साथी