आज बारिश नहीं हुई तो 29 तक मौसम रहेगा शुष्क

जागरण संवाददाता फतेहाबाद पिछले एक महीने से जिले में बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 07:47 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 07:47 AM (IST)
आज बारिश नहीं हुई तो 29 तक मौसम रहेगा शुष्क
आज बारिश नहीं हुई तो 29 तक मौसम रहेगा शुष्क

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

पिछले एक महीने से जिले में बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में तापमान पिछले कुछ समय से 38 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। इससे आमजन को परेशानी आ रही है। अब मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 26 सितंबर को जिले में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में गर्मी से राहत मिल जाएगी।

हालांकि 26 को बारिश नहीं हुई तो आगामी 29 तक बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है। आमजन बढ़े हुए तापमान से परेशान है। वैसे वैदिक विधान के अनुसार आश्विन महा में तापमान कम हो जाता है। लेकिन यह अधि मास होने के चलते गर्मी बनी हुई। आगामी आश्विन मास में बारिश की संभावना अधिक बताई जा रही है। उसके बाद ही ठंड होगी। इस बार गर्मी का सीजन भी लंबा चला है।

----------------------

अब बारिश हुई तो फायदा व नुकसान दोनों :

जिले में अब बारिश होती है तो धान की खेती करने वालों को नुकसान होगा। इसकी वजह है कि धान खेतों में पके हुए है। किसान जल्द ही उनकी कटाई शुरू करने वाले है। ऐसे में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो फसल बिछने की पूरी संभावना है। वहीं अनेक किसान मूंगफली निकाल चुके है। कपास की फसल पहले ही खराब हो चुकी है। ऐसे में किसान चाहते है कि अब अच्छी बारिश हो तो वो सरसों की बुआई कर दे। बारिश होने के बाद ठंड होगी। इसके बाद अगेती सरसों की बुआई करने वालों को फायदा मिलेगा।

--------------

26 को बारिश की संभावना : खिचड़

पंजाब के साथ लगते पाकिस्तान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने तथा पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हरियाणा में 26 सितंबर को गरज-चमक के साथ हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 29 सितंबर तक मौसम खुश्क तथा तापमान में हल्की गिरावट संभावित है।

- डा. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष,

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

chat bot
आपका साथी