तीन दिन में आरोपित नहीं पकड़े तो बंद की जाएगी पेयजल आपूर्ति

जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत विनोद कुमार बेलदार पर जानलेवा हमला करने के मामले में अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। जिससे कर्मचारियों में रोष फेल गया। कर्मचारियों ने सोमवार को दो घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा। काम करवाने आए लोगों को वापस जाना पड़ा। कर्मचारियों ने एलान किया है अगर तीन दिन के अंदर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो पूरे जिले में पेयजल की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। अगर उसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं होती है तो पूरे प्रदेश में एक साथ हड़ताल की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 06:00 PM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 06:00 PM (IST)
तीन दिन में आरोपित नहीं पकड़े तो बंद की जाएगी पेयजल आपूर्ति
तीन दिन में आरोपित नहीं पकड़े तो बंद की जाएगी पेयजल आपूर्ति

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत विनोद कुमार बेलदार पर जानलेवा हमला करने के मामले में अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। जिससे कर्मचारियों में रोष फेल गया। कर्मचारियों ने सोमवार को दो घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा। काम करवाने आए लोगों को वापस जाना पड़ा। कर्मचारियों ने एलान किया है अगर तीन दिन के अंदर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो पूरे जिले में पेयजल की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। अगर उसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं होती है तो पूरे प्रदेश में एक साथ हड़ताल की जाएगी।

सोमवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग फतेहाबाद में यूनियन के तीनों संगठनों से जुड़े कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर गेट मीटिग की और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि विभाग में कर्मचारी विनोद कुमार बेलदार पर 20 अगस्त को घर से दफ्तर आते समय रास्ता रोककर मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा हमलाकर जान से मारने की कोशिश की गई। इस हमले में विनोद कुमार के हाथ और पैर में काफी चोट आई और उसे हिसार के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि विनोद कुमार बेलदार आरटीआइ एक्टिविस्ट भी है। पिछले लंबे समय से वे विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करते रहे हैं। इस भ्रष्टाचार में जो लोग संलिप्त है, उनके नाम भी विनोद कुमार ने बताए हैं, जिनमें एक एसडीई, तीन जेई व एक ठेकेदार शामिल है। भ्रष्टाचार की पोल खुलने से डरे इन लोगों ने कर्मचारी पर जानलेवा हमला करवाया है। ऐसे में कर्मचारी संगठनों ने मांग की है कि फतेहाबाद जिला प्रशासन इस मामले की गहनता से शीघ्र जांच करवाते हुए ओरापितों के खिलाफ कार्रवाई करे और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाए। तीनों यूनियनों ने फैसला लिया है कि जब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की जाती, तब तक कर्मचारियों की गेट मीटिग जारी रहेगी।

गेट मीटिग को हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान इन्द्र सिंह घासी, सचिव लादूराम, हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रधान मुंशीराम कंबोज, सचिव राहुल मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रधान सीताराम, सचिव रमेश जग्गा, शमशेर सिंह कुण्डू, रामदास, धर्मपाल, सुरेश शर्मा, मुकेश कड़वासरा, ईश्वर बागड़ी, विजेन्द्र, महिपाल, राजेन्द्र, सुभाष, मनदीप, नीरज कुमार, सुरेन्द्र सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

------------------------------------------

यह था मामला

ज्ञात रहे कि जनस्वास्थ्य विभाग में तैनात आजाद नगर निवासी बेलदार विनोद कुमार की ड्यूटी खुबंर में है। 20 अगस्त को वह ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए चार लोगों ने मारपीट की और फरार हो गए। घायल को पहले अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बेलदार विनोद की शिकायत पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के एसडीओ आशीष कुमार गर्ग, जेई रमेश कुमार, जेई अश्वनी कुमार, जेई गिरिश कुमार व ठेकेदार राय सिंह शर्मा उर्फ ओंकार सिंह व चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

chat bot
आपका साथी