मेट्रो सिटी की तर्ज पर शहर के मुख्य द्वार पर लिखा जाएगा आइ लव फतेहाबाद

फतेहाबाद शहर को कैसे साफ सुथरा बनाया जाए इसके लिए जिला प्रशासन ने खुद

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 May 2019 04:00 AM (IST) Updated:Wed, 29 May 2019 06:28 AM (IST)
मेट्रो सिटी की तर्ज पर शहर के मुख्य द्वार पर लिखा जाएगा आइ लव फतेहाबाद
मेट्रो सिटी की तर्ज पर शहर के मुख्य द्वार पर लिखा जाएगा आइ लव फतेहाबाद

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : शहर को कैसे साफ सुथरा बनाया जाए इसके लिए जिला प्रशासन ने खुद कमान संभाल ली है। इससे पहले केवल नगरपरिषद के अधिकारी ही प्लान तैयार करते थे। लेकिन नप अधिकारियों की कार्रवाई शून्य होने के बाद अब उपायुक्त ने खुद बागडोर अपने हाथ में ले ली है। शहर को कैसे साफ सुथरा बनाए जाए इसके लिए उन्होंने खुद प्लान तैयार किया है। यह प्लान आगे अधिकारियों को भी भेज दिया है और 20 दिन के अंदर इस पर कार्रवाई करने के लिए कहा। मेट्रो सिटी की तर्ज पर शहर के प्रवेश द्वार पर आई लव फतेहाबाद लिखा जाएगा, ताकि बाहर से आने वाले लोग अपने शहर को स्नेहपूर्वक देखे सकें।

फतेहाबाद जिला 15 जुलाई 1997 को बना। 22 साल बाद यह पहला ऐसा प्लान होगा तो सबसे अलग होगा। इस तरह का प्लान केवल मेट्रो सिटी में तैयार किया जाता है। लेकिन आने वाले दिनों में फतेहाबाद जिला भी मेट्रो सिटी की तरह बनने वाला है। चिल्ली झील पर होगा काम

शहर के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे जो मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी। इस घोषणा में चिल्ली झील को विकसित करना भी है। चिल्ली झील के पास अत्याधुनिक पार्क का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन झील का विकास नहीं हुआ। अब उस जगह पर जिन लोगों ने कब्जा कर रखा है वहां से कब्जा छुड़वाया जाएगा। अगर ऐसा हो जाता है तो झील पर काम भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। नप अधिकारी आने वाले 20 दिनों में इन प्रोजेक्ट पर करेंगे काम

-मेट्रो सिटी की तर्ज पर शहर के मुख्य द्वार पर आई लव फतेहाबाद लिखना।

-एक मुख्य द्वार पर डिजिटल लाइट लगवाना, जिससे शहर का नाम चलता रहे।

- सभी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाना।

-शहर में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाना।

-गलियों को पक्का करना।

-खराब पड़ी ट्रैफिक लाइट को ठीक करवाना।

-सभी पार्कों का रखरखाव करना।

-ग्रीन बेल्ट की चार दीवारी करना।

-सड़कों पर जेब्रा लाइन लगवाना।

-शेल्टर हाउस की सफाई करवाना।

-हडारोड़ी की चारदीवारी करवाना।

-पार्कों में ओपन जिम लगवाने की व्यवस्था करना।

-हर स्ट्रीट लाइट पर मीटरिग लगवाए जाएंगे।

-लावारिस पशुओं को पकड़कर नंदीशाला में भेजा जाएगा।

- सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई कर दुरुस्त करने।

-जरूरत के अनुसार नए शौचालयों का निर्माण करने।

-बरसाती पानी का स्टोर करना।

-सीवरेज की सफाई करना।

-जिन लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है वहां से हटाने के आदेश।

- रेहड़ियों के लिए उचित स्थान का चयन करना।

- फुटपाथ व मुख्य रास्तों से अतिक्रमण हटाना। कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

पिछले कई दिनों से शहर में विकास न होने व अधिकारी व कर्मचारी अपने काम के प्रति सजग न रहने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है। डीसी ने अब सख्त आदेश दिए है कि अगर काम के प्रति किसी ने भी कोताही बरती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में हर समय सफाई होनी चाहिए। शहर को मिले डी प्लान के 5 करोड़ रुपये का विकास जल्द से जल्द करवाने के आदेश भी दिए है। इसके अलावा सभी होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, मैरिज पैलेस, स्कूल, अस्पताल आदि सार्वजनिक स्थानों के पास डस्टबिन रखवाना सुनिश्चित करने के लिए कहा। रेहड़ी संचालकों तथा सभी मार्केट में 50 से 100 मीटर की दूरी पर डस्टबिन रखवाना सुनिश्चित करे। इस बैठक में नप चेयरमैन दर्शन नागपाल, ईओ जितेन्द्र कुमार, कार्यकारी अभियंता पवन कुमार, सुरेन्द्र सिंह, पीआर कंबोज, नरेश, हंसराज सचदेवा, भारत भूषण गर्ग, राम किशन, प्रवींद्र धुड़िया सहित हुडा, जनस्वास्थ्य, नगर परिषद आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए है कि इस प्लान पर काम करें। अगले 20 दिन बाद इस प्लान पर फालोअप लिया जाएगा। अगर किसी भी कर्मचारी या अधिकारी की कोताही मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्य द्वार पर कुछ अलग किया जाएगा। मेट्रो सिटी की तर्ज पर शहर का स्वरूप भी बदला जाएगा।

धीरेंद्र खड़गटा, उपायुक्त फतेहाबाद

chat bot
आपका साथी