आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू, तापमान पहुंचा 43

जागरण संवाददाता फतेहाबाद मंगलवार सुबह से ही गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। जै

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 09:34 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 09:34 AM (IST)
आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू, तापमान पहुंचा 43
आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू, तापमान पहुंचा 43

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : मंगलवार सुबह से ही गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ना शुरू हुआ वैसे ही गर्मी के साथ लू से परेशानी बढ़ गई। दोपहर को आठ घंटे प्रति किलोमीटर के हिसाब से लू चली। ऐसे में तापमान बढ़कर 43 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक इसी तरह की लू चलेगी। ऐसे में किसान अपनी फसलों के बचाव के लिए उचित देखभाल करें। वहीं बच्चों व बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखे। 12 जून तक मौसम शुष्क बना रहेगा। आगामी कुछ दिनों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। तापमान बढ़ने के साथ बढ़ी हुई गर्मी से जन जीवन प्रभावित रहा।

सुबह के समय बढ़ी हुई गर्मी के चलते बड़ी परेशानी हुई। गर्मी थे साथ लू चलने से आमजन को बड़ी परेशानी हुई। बाजार में इसका व्यापक असर देखने को मिला। लोग बाजार में ठंडा पेजयल व आइक्रीम खाते हुए दिखाई दिए। वहीं गन्ना जूस व जीरा लेमन बेचने वालों के पास अधिक भीड़ दिखाई दी। बढ़ी हुई सब्जी उत्पादक परेशान

बढ़ी हुई गर्मी से सब्जी उत्पादक किसान परेशान हैं। इससे बेल वाली सब्जियों के साथ दूसरी सब्जियों की फसल झुलस रही है। ऐसे में लू चली तो आने वाले कुछ दिनों में सब्जियों के भाव बढ़ने की संभावना है। नहरबंदी ने किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है। गर्मी में फसलों को पानी की किल्लत अधिक हो रही है। कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश नहीं हुई। ऐसे में परेशानी अधिक है। 17 से मौसम बदलने का अनुमान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 17 जून से ही मौसम परिवर्तनशील होगा। इससे पहले इसी तरह की गर्मी पड़ेगी। ऐसे में किसान अपनी फसल को बचाने के लिए सिचाई अवश्य करे। कपास व अन्य फसल में कम पानी होने छोटी-छोटी क्यारी बनाकर सिचाई करें। वहीं फव्वारा व ड्रिप सिस्टम से भी एक बार फसल को लू व बढ़ी हुई गर्मी से किसी तरह बचाया जा सकता है। गर्मी से बचने के लिए ये करें

- लगातार नींबू पानी पीए

- घर से बाहर निकलते समय छाता व साफा साथ लेकर निकले

- बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान दे।

- बच्चों को ओआरएस का घोल तीन में दो से तीन बार दे। 12 तक शुष्क रहेगा मौसम : खिचड़

आगामी 12 तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद मौसम परिवर्तनशील रहेगा। किसान इस दौरान फसलों की नियमित देखभाल करें। गर्मी से फसल को बचाने के लिए जरूरत के अनुसार सिचाई करें।

- डा. एमएल खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।

chat bot
आपका साथी