मंदबुद्धि बाल केंद्र के स्थापना दिवस पर हरपाल सिंह ने दिव्यांग बच्चों को बांटे फल

संवाद सहयोगी टोहाना मानव सेवा संगम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित संगम मंदबुद्धि बाल केंद्र क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 07:47 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 07:47 AM (IST)
मंदबुद्धि बाल केंद्र के स्थापना दिवस पर हरपाल सिंह ने दिव्यांग बच्चों को बांटे फल
मंदबुद्धि बाल केंद्र के स्थापना दिवस पर हरपाल सिंह ने दिव्यांग बच्चों को बांटे फल

संवाद सहयोगी, टोहाना :

मानव सेवा संगम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित संगम मंदबुद्धि बाल केंद्र के स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएसआर फाउंडेशन के संस्थापक हरपाल सिंह बुड़ानिया ने शिरकत कर दिव्यांग बच्चों को फल वितरित कर उनकी सेवा के लिए विशेष सहयोग राशि दी। हरपाल सिंह बुड़ानिया ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा की मानव सेवा संगम संस्था द्वारा संचालित यह मंदबुद्धि बाल केंद्र बच्चों के लिए वास्तव में मानवता से जुड़ा एक अच्छा और सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि वह इन बच्चों के बीच आकर अपने आपको धन्य समझते है। उन्होंने कहा कि वह समय-समय इस तरह के बच्चों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इस अवसर पर समाजसेवी डा. शिव सचदेवा, मानव सेवा संगम चैरिटेबल ट्रस्ट प्रधान सतपाल नन्हेड़ी, नेहा वर्मा, विधि लैब प्रबंधक राजेश वर्मा, यंग ब्लड चैरिटेबल ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य कुलदीप, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी