नशीली गोलियां सप्लाई करने के आरोप में हांसी का अस्पताल संचालक गिरफ्तार

फतेहाबाद जिले में लगातार नशे की गोलियों की सप्लाई हो रही है। सितंबर म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 06:15 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 06:15 AM (IST)
नशीली गोलियां सप्लाई करने के आरोप में हांसी का अस्पताल संचालक गिरफ्तार
नशीली गोलियां सप्लाई करने के आरोप में हांसी का अस्पताल संचालक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : जिले में लगातार नशे की गोलियों की सप्लाई हो रही है। सितंबर महीने में ऐसे 10 मामले पुलिस पकड़ चुकी है। यही कारण है कि अब पुलिस मुख्य आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। शनिवार रात को पुलिस ने जाखल के पास दो युवकों को नशे की 2600 गोलियों सहित पकड़ा था। अब उसके तार अस्पताल संचालक तक जुड़ गए हैं। हांसी के भाटला में निजी अस्पताल चलाने वाले से ये गोलियां सप्लाई हुई थी। पुलिस अब तक इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस आधार पर अन्य मामलों का खुलासा भी हो सकता है। मेडिकल नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सीआइए टोहाना पुलिस ने नशीली गोलियों की सप्लाई की चेन को तोड़ते हुए एक अस्पताल संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान हिसार की ढाणी पाल निवासी बलवान के रूप में हुई है। आरोपित का हांसी के गांव भाटला में भूमिका नाम से अस्पताल भी है। पुलिस ने गत दिवस जाखल से गिरफ्तार किए गए केमिस्ट संचालक जगदेव सिंह उर्फ जेबी निवासी चूल्हड़ खुर्द जिला संगरूर को नशे की गोलियां सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान जगदेव ने बताया था कि यह नशीली गोलियां भूमिका अस्पताल का संचालक बलवान देकर गया था। इस पर पुलिस ने बलवान को भी गांव भाटला से गिरफ्तार कर दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से बलवान को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि रिमांड अवधि समाप्त होने पर जगदेव सिंह को हिसार जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी