सरकार किसानों की मांगों का जल्द करें समाधान : जरनैल सिंह

संवाद सूत्र रतिया हरियाणा एग्रो. के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस के पूर्व विधायक जरनैल सिंह न

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 07:19 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 07:19 AM (IST)
सरकार किसानों की मांगों का जल्द करें समाधान : जरनैल सिंह
सरकार किसानों की मांगों का जल्द करें समाधान : जरनैल सिंह

संवाद सूत्र, रतिया :

हरियाणा एग्रो. के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस के पूर्व विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि सरकार बातचीत को लंबा खींचकर किसान के भोलेपन का फायदा उठा रही है।

यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि हिदुस्तान का किसान बेशक भोला-भाला है, लेकिन वो अच्छी तरह से ये समझ गया है कि तीनों कृषि कानून उसके खिलाफ हैं। ऐसा लगता है सरकार उनके साथ बातचीत नही, बातचीत का ड्रामा कर रही है। जैसे-जैसे विलंब हो रहा है आन्दोलन तेज और व्यापक होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है। ऐसा लगता है कि सत्ता के घमंड ने उसको संवेदनहीन बना दिया है। पूर्व विधायक ने कहा कि हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार ने आर्थिक सहयोग और नौकरी देना तो दूर की बात, किसानों के परिवारों के प्रति सहानुभूति के 2 शब्द भी नहीं कहे। किसान संगठनों व सरकार के बीच 10 दौर की बेनतीजा वार्ता, 53 दिनों से धरना और 100 से ज्यादा जान जाने के बावजूद सरकार का दिल नहीं पसीज रहा है। सारे देश का किसान तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ लामबंद होता जा रहा है। किसानों को इन कानूनों की असलियत का पता चल गया है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित सारे देश का किसान इन कानूनों के खिलाफ एकजुट होता जा रहा है। केन्द्र सरकार की दिखावटी बातचीत से ऐसा लगता है कि वो किसानों को थकाना चाहती है। सरकार सोच रही है कि किसान अपना संयम खो दें और वापस अपने घर लौटने को मजबूर हो जाएं। उन्होंने सरकार को आगाह किया कि अगर वो ऐसा सोचती है तो उसको गलतफहमी है किसान वापस हटने वाला नहीं। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता भी साथ मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी