संकट की घड़ी में दिया सहारा

जागरण संवाददाता फतेहाबाद कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा था तो हर कोई अपने घर में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 07:40 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 07:40 AM (IST)
संकट की घड़ी में दिया सहारा
संकट की घड़ी में दिया सहारा

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा था तो हर कोई अपने घर में रहने लगा। जो समर्थ लोग थे वे भी घरों में कैद हो गए। जरूरतमंदों को रोजी-रोटी का संकट हो गया। बेसहारा पशु भी चारे की तलाश में बेहाल हो गए। प्रशासनिक सख्ती के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। संकट की घड़ी में जब जरूरतमंदों की हालत खराब हुई तो प्रशासन ने समाजसेवी संस्थाओं से अपील की वे आसपास क्षेत्र में जरूरतमंद की मदद करें। इसके बाद अनेक संस्थाओं ने काम शुरू किया। उनमें से बाबा श्याम वेलफेयर सोसाइटी प्रमुख थी। जिले में लंबे समय से फ्री एंबुलेंस सेवा के लिए कार्य कर रही इस संस्था के पदाधिकारियों ने कोरोना काल में बखूबी से अपना कार्य किया। संस्था के जुड़े हुए सभी सदस्यों ने शहर ही नहीं आसपास के क्षेत्र में खूब अभियान चलाया।

संस्था के पदाधिकारी पंकज तनेजा, अक्षय मक्कड़, कैलाश गैरा, डा. विक्रम चौधरी व सतीश बिश्नोई सहित अनेक पदाधिकारियों ने कोरोना काल में करीब 2 महीने तक भोजन की व्यवस्था सुचारू रखी। इस दौरान प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजन बांटकर भी आते थे। संस्था के सदस्यों ने बताया कि कोरोना काल में अभियान चलाना बड़ा मुश्किल था। लेकिन जब जरूरतमंदों को परेशान होते देखा तो भोजन की व्यवस्था शुरू कर दी। -----------------------

बेसहारा पशुओं के लिए चलाया अभियान :

बाबा श्याम वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने जरूरतमंदों इंसानों तक सीमित नहीं रहे। पदाधिकारियों ने बेसहारा पशुओं की भी खूब सेवा की। शहर ही नहीं, आसपास के गांवों में भी बेसहारा पशुओं को चारा खिलाया। इस दौर कई जगह लोगों ने बेसहारा पशुओं को चारा अपने घरों के पास डालने का विरोध भी किया। लेकिन संस्था के पदाधिकारी नि:स्वार्थ भाव से सेवा करते रहे।

---------------------

पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया अभियान :

इस बार पर्यावरण दिवस पर भी कोरोना के चलते बड़े स्तर पर नहीं मनाया जा सका। प्रशासन व वन विभाग ने आमजन को सरकारी नर्सरियों से पौधे देने बंद कर दिए थे। इसके बाद संस्था ने एक खेत एक पौधा अभियान चलाया। इस अभियान में बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। किसानों को साथ जोड़कर चलाए गए। इस अभियान में करीब 12 हजार पौधे लगाए गए।

----------------------

बाबा श्याम वेलफेयर सोसाइटी के सभी के साथ मिलकर अभियान चलाया। अभियान में आमजन का भी खूब सहयोग मिला। इसके बदौलत संस्था 2 महीने तक जरूरतमंदों को भोजन का प्रबंध के साथ बेसहारा पशुओं को चारा खिलाया। वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण किया। ये सब पदाधिकारियों के सहयोग से ही हुआ।

- डा. विक्रम चौधरी, सचिव, बाबा श्याम वेलफेयर सोसाइटी।

chat bot
आपका साथी