फतेहाबाद पुलिस ने मनाया पुलिस फ्लैग डे

जागरण संवाददाता फतेहाबाद जिला पुलिस ने 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान उ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:16 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:16 PM (IST)
फतेहाबाद पुलिस ने मनाया पुलिस फ्लैग डे
फतेहाबाद पुलिस ने मनाया पुलिस फ्लैग डे

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद

जिला पुलिस ने 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान उन शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देकर याद किया गया। जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इसी दौरान जिला पुलिस द्वारा झंडा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त महावीर कौशिक एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने विशेष तौर पर भाग लिया और इन्हें सर्वप्रथम झंडा का स्टीकर लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ध्वज को धर्म की अधर्म पर विजय की प्रेरणा के तौर पर माना जाता है। एसपी राजेश कुमार ने कहा कि ध्वज हमारे अंदर कर्तव्य का पाठ व मूल्यों के लिए संघर्ष, समर्पण व त्याग की भावना पैदा करता है। पुलिस समाज में बुराई को दंडित कराने और अच्छाई जीवित रखने के लिए और बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए कार्य करती है। इसलिए पुलिस को उनके शौर्य के लिए सम्मानित करने के लिए ध्वज प्रदान किया गया है। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को ध्वज प्रदान किया गया। जिले के थानों, चौकियों व पुलिस कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस फ्लैग प्रदान किये गये। इसके इलावा जिला के प्रशासनिक अधिकारियों, न्यायवादी, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस पब्लिक स्कूल में भी पुलिस फ्लैग लगाकर उसकी महत्व बारे बताया गया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे पीड़ितों को न्याय, सबको सुरक्षा व सम्मान दिलाकर झंडे की गरिमा बढ़ाएंगे। ये ध्वज पुलिस के गौरवशाली अतीत का जीवंत प्रतीत है। पुलिस ध्वज से पुलिस कर्मियों में नई ऊर्जा का संचार होता है। इसके पश्चात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा एक दूसरे की शर्ट पर पुलिस ध्वज का स्टीकर लगा पुलिस झंडा दिवस मनाया।

chat bot
आपका साथी