पक्का मोर्चा स्थल पर किसान-मजदूर आज मनाएंगे एकता दिवस

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 फरवरी को डीसी कार्यालय के बाहर पक्का मोर्चा स्थल पर किसानों-मजदूरों द्वारा गुरु रविदास जयंती और शहीद चन्द्रशेखर आजाद के शहीदी दिवस को किसान-मजदूर एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:03 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:03 AM (IST)
पक्का मोर्चा स्थल पर किसान-मजदूर आज मनाएंगे एकता दिवस
पक्का मोर्चा स्थल पर किसान-मजदूर आज मनाएंगे एकता दिवस

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 फरवरी को डीसी कार्यालय के बाहर पक्का मोर्चा स्थल पर किसानों-मजदूरों द्वारा गुरु रविदास जयंती और शहीद चन्द्रशेखर आजाद के शहीदी दिवस को किसान-मजदूर एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

इस अवसर पर जिलेभर से किसान व मजदूर डीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित होंगे। पक्का मोर्चा स्थल पर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने व एमएसपी गारंटी कानून बनाने की मांग को लेकर किसानों की भूख हड़ताल 46वें दिन भी जारी रही। भट्टूकलां क्षेत्र के किसानों ने देवीलाल सांई उर्फ सीएम की अध्यक्षता में भूख हड़ताल की और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान सभा के जिला सहसचिव का. विष्णुदत्त ने कहा कि सरकार पूरी तानाशाही पर आ चुकी है। किसानों की मांगों को सुनकर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की बजाय जनता में फूट डालकर आंदोलन को तोड़ना चाहती है।

इस अवसर पर रामस्वरूप सांई, साधुराम सहारण, मनोज सांई, रोहताश सिहाग, सोहन लाल श्योराण, निर्मल सिंह, वचन सिंह, अभय सिंह, कृष्ण चन्द्र, बलबीर सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे। पीलीमंदोरी में युवा किसान महापंचायत आयोजित

संवाद सूत्र भट्टूकलां : गांव पीलीमंदोरी के पंडित जसराज पार्क में शुक्रवार को क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर युवा किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों और समस्त ग्रामवासियों ने की। इस दौरान कार्यक्रम में आये किसानों ने दो मिनट का मौन रखकर चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में राजस्थानी के प्रमुख कवि एवं कथाकार रामस्वरूप किसान ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने कहा कि अब आम किसान को अच्छे से समझ में आ गया है कि उनके पास लडऩे के सिवा कोई चारा नहीं है। किसान ने तीनों कानूनों को किसानों के विरोध में बताया और आंदोलन को और मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सयुंक्त किसान मोर्चा भट्टू ब्लॉक के संयोजक सतबीर सिंह आजाद द्वारा मंच संचालन किया गया। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा भट्टू के सह संयोजक राजीव कुमार सिहाग, मैनपाल माचरा, मेहर सिंह सावंत, अखिल भारतीय किसान सभा भट्टू रोहताश डूडी, दिनेश भिडासरा, मनोहर लाल शर्मा, कृष्ण कुमार, बिशन सिंह, रामस्वरूप, संदीप गोरछिया, शिशपाल बेरड़, बृज लाल कड़वासरा, सुमेर ज्याणी, साहित्यकार एसएस पंवार, सुभाष कड़वासरा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी