बिजली संशोधन बिल के खिलाफ उतरे कर्मचारी, किया प्रदर्शन

आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की राज्य कमेटी के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक यूनिट स्तर पर धरना दिया। प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता यूनिट प्रधान अमित शर्मा ने की व संचालन यूनिट सचिव रामनिवास शर्मा ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 09:58 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:58 PM (IST)
बिजली संशोधन बिल के खिलाफ उतरे कर्मचारी, किया प्रदर्शन
बिजली संशोधन बिल के खिलाफ उतरे कर्मचारी, किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की राज्य कमेटी के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक यूनिट स्तर पर धरना दिया। प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता यूनिट प्रधान अमित शर्मा ने की व संचालन यूनिट सचिव रामनिवास शर्मा ने किया।

सरकार को कोसा

प्रदर्शन में मुख्य वक्ता के तौर पर राज्य कमेटी के कोषाध्यक्ष अजय वशिष्ठ व सर्व कर्मचारी संघ के

प्रधान व सर्कल सचिव भूप सिंह भड़ोलांवाली व सकसं के जिला सचिव सुरजीत दुसाद ने संबोधित किया। अजय वशिष्ठ ने कहा कि सरकारी आगामी संसद सत्र में बिजली संशोधन बिल 2021 लागू कर प्राइवेटाइजेशन को बढ़ावा देना चाहती है। निजीकरण से पूरा बिजली क्षेत्र कारपोरेट के अधीन हो जाएगा, जिससे बिजली किसान और आम जनती की पहुंच से बाहर हो जाएगी इसलिए कर्मचारी इस बिल को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होंगे देंगे और सरकार का डटकर विरोध किया जाएगा। भूप सिंह भड़ोलांवाली ने कहा कि सरकार आज हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। कर्मचारी वर्ग, मजदूर वर्ग व आम जनता महंगाई, बेरोजगारी व सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं इसलिए आने वाले समय में सरकार के खिलाफ तीखे आंदोलन चलाकर प्रदर्शन करेंगे। यह रहे मौजूद

सरकार का विरोध किया जाएगा। शुक्रवार के प्रदर्शन में सिटी सब यूनिट प्रधान सुरेश कुमार, सिटी सब यूनिट रतिया प्रधान मलकीत सिंह, अनिल सिसरिया, महेन्द्र घोड़ेला, जीत सिंह, कुलदीप सिंह, संदीप सैनी के अलावा काफी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी