बिजली कर्मचारियों ने गेट मीटिग कर बनाई हड़ताल की रूपरेखा

बिजली निगम कार्यालय के प्रांगण में बिजली निगम कर्मचारियों की गेट मीटिग का आयोजन किया गया। मीटिग में 3 फरवरी को होने वाले राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों बारे रूपरेखा बनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Feb 2021 07:39 AM (IST) Updated:Tue, 02 Feb 2021 07:39 AM (IST)
बिजली कर्मचारियों ने गेट मीटिग कर बनाई हड़ताल की रूपरेखा
बिजली कर्मचारियों ने गेट मीटिग कर बनाई हड़ताल की रूपरेखा

संवाद सूत्र, भट्टूकलां :

बिजली निगम कार्यालय के प्रांगण में बिजली निगम कर्मचारियों की गेट मीटिग का आयोजन किया गया। मीटिग में 3 फरवरी को होने वाले राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों बारे रूपरेखा बनाई गई।

गेट मीटिग की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान भाल सिंह ने की। संचालन सब यूनिट सचिव महेंद्र सिंह ने किया। जिला प्रधान भूप सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार कहती है कि बिजली बिल वापस ले लेंगे, लेकिन कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नही होगा तब तक बिल वापस नही हो सकता। आज इतनी सर्दी में किसान दिल्ली की सड़कों पर आंदोलन कर रहे है, लेकिन सरकार किसानों की कोई सुध नही ले रही। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होते सभी कर्मचारी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ते रहेंगे। 3 फरवरी को पूरे देश का बिजली कर्मचारी किसानों के समर्थन में देश की सड़कों पर नजर आएगा।

इस अवसर पर कपूर सिंह, शेर सिंह, प्रेम कुमार, संदीप, हवा सिंह, शमशेर सिंह, राजवीर सिंह, होशियार सिंह, समुंद्र सिंह, श्रवण कुमार, प्रहलाद सिंह, नरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, संत कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे। गेट मीटिंग कर बिजली निगम के कर्मचारियों उठाई मांगें जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

भट्टू रोड स्थित 33 केवी बिजली घर में ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिग हुई। गेट मीटिग की अध्यक्षता सिटी सब यूनिट के प्रधान सुरेश कुमार ने की जबकि संचालन सब यूनिट सचिव विकास ने किया। इस दौरान बिजली बिल 2020 व तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ रोष जताया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कोषाध्यक्ष अजय वशिष्ठ ने कहा कि बिजली बिल 2020 खामियों से भरा हुआ है। इससे बिजली का सारा काम निजी कंपनियों के हाथों में चला जाएगा। कंपनियां ही बिजली बिलों की दरें तय करेंगी। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा असंवैधानिक तरीके से कृषि कानून लागू कर दिए गए हैं। इससे आमजन को भी परेशानियां होंगी। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून लागू हो जाते हैं तो देश की तमाम जनता की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा। यूनिट सचिव रामनिवास शर्मा ने बताया कि 3 फरवरी को देश के बिजली कर्मचारियों की ओर से एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। सभी कर्मचारी इस हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। गेट मीटिग में हरिकिशन, विष्णु, सुशील, राजबीर सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी