नगरपालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव दो को

नगरपालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी कर ली है। चुनाव दो अगस्त को करवाया जाएगा। बता दें कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद को लेकर नगर पालिका जाखल में काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। पार्षदों द्वारा पहले उपाध्यक्ष को पद से पदमुक्त किया गया तो उसके बाद अध्यक्ष को पद से पदमुक्त किया गया था। यहीं नहीं इस विवाद को लेकर बीते वर्ष पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि ने अविश्वास प्रस्ताव से कुछ समय पहले नगर कार्यालय में फंदा लगाकर आत्महत्या भी कर ली थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:00 AM (IST)
नगरपालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव दो को
नगरपालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव दो को

संवाद सूत्र, जाखल :

नगरपालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी कर ली है। चुनाव दो अगस्त को करवाया जाएगा।

बता दें कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद को लेकर नगर पालिका जाखल में काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। पार्षदों द्वारा पहले उपाध्यक्ष को पद से पदमुक्त किया गया तो उसके बाद अध्यक्ष को पद से पदमुक्त किया गया था। यहीं नहीं इस विवाद को लेकर बीते वर्ष पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि ने अविश्वास प्रस्ताव से कुछ समय पहले नगर कार्यालय में फंदा लगाकर आत्महत्या भी कर ली थी। वहीं अब टोहाना उपमंडल अधिकारी व नपा प्रशासक ने जाखल नगर पालिका में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद को चुनाव करवाने को लेकर जिला उपायुक्त द्वारा जारी किए गए आदेशों पर पत्र क्रमांक न 200/214 जारी करते हुए सभी पार्षदों व टोहाना हल्का विधायक देवेंद्र सिंह बबली व लोकसभा सांसद सुनीता दुगल को भी पत्र जारी कर बैठक में भाग लेने के लिए पत्र लिखा है। वहीं अब इस चुनाव को लेकर आमजन में भी खुशी है कि चुनाव होने पर शहर का विकास फिर से रफ्तार पकड़ेगा।

---------------------------------

पिछले काफी समय से विवादों में नपा

बता दे कि शहर की छोटी सरकार यानी नगरपालिका पिछले लंबे समय से ही कोई न कोई विवाद से गुजरती आई है। चाहे व पार्षदों की सहमति न होना या फिर किसी अन्य विवाद को लेकर जाखल नगर पालिका के लिए एक कठघरा बन गई है। नगरपालिका बने करीबन 3 वर्ष हो गए हैं इसके बावजूद भी शहर में कोई विकास कार्य प्रगति पर नही है।

---------------------

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कार्यप्रणाली से खफा थे पार्षद

जानकारी मुताबिक दिसंबर 2018 में संपन्न हुए जाखल नपा के चुनाव में नोहर चंद गोयल की पुत्रवधू सीमा गोयल जीत अर्जित करने के बाद नपा जाखल की अध्यक्ष एवं अमित बागड़ी उपाध्यक्ष बने थे। इसके बाद करीब डेढ़ वर्ष तक सब ठीक ठाक चला, परंतु इसके बाद प्रधान व उपप्रधान के कार्यों से संतुष्ट न होने पर विरोध में आए पार्षदों ने बगावत शुरू कर दी। और अविश्वास प्रस्ताव लाकर पूर्व अध्यक्ष सीमा गोयल व पूर्व उपाध्यक्ष अमित बागड़ी के खिलाफ वोट देकर उन्हें उनके पद से पदमुक्त कर दिया।

----------------------------

जाखल में नपा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद को लेकर पिछले चुनाव होना था। जिसमे जिला प्रशासन के निर्देश अनुसार सभी पार्षदों को पत्र जारी कर सोमवार का दिन निर्धारित किया गया है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद की वोटिग को लेकर पुलिस उप अधीक्षक को भी लिखा गया है। प्रशासन की कड़ी निगाहों के बीच यह चुनाव करवाया जाएगा। चुनाव के दिन वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।

गौरव अंतिल, उप मंडल अधिकारी टोहाना।

chat bot
आपका साथी