पर्यावरण बचाने में दें योगदान: दुड़ाराम

जागरण संवाददाता फतेहाबाद विधायक दुड़ाराम ने किसान व आमजन मानस से आग्रह किया है कि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:35 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:35 AM (IST)
पर्यावरण बचाने में दें योगदान: दुड़ाराम
पर्यावरण बचाने में दें योगदान: दुड़ाराम

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

विधायक दुड़ाराम ने किसान व आमजन मानस से आग्रह किया है कि वे पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान दें। प्रदूषण हटाओ जीवन बचाओ के लिए हम सभी का परम कर्तव्य है। अपना फर्ज निभाते हुए स्वयं व भावी नई पीढ़ी को सुरक्षित व स्वस्थ बनाएं। विधायक ने कहा कि प्रदूषण के बढ़ते स्तर को रोकने के लिए सरकार ने पराली न जलाने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया है। विभाग किसान को 50 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से प्रोत्साहन राशि देगा। एक किसान को 1 हजार रुपये से ज्यादा यह राशि नहीं दी जाएगी। इस राशि को प्राप्त करने के लिए किसान को पराली न जलाने का साक्ष्य देना होगा। इसके लिए किसान पराली के गांठें बनाकर ग्राम पंचायत के स्टोर रूप में जमा कर रसीद प्राप्त कर सकेगा।

विधायक ने बताया कि पराली जलने वातावरण तो प्रदूषित होता ही है। साथ में जमीन की उर्वरक शक्ति भी नष्ट होती है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। फसल प्रबंधन तक की व्यवस्था की गई है। इस बार किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया है। किसान अगर पराली नहीं जलाता है तो उसे 50 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एक एकड़ में करीब 20 क्विंटल पराली निकल आती है। किसान को यह राशि प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के ऑफिस में साक्ष्य जमा कराना होगा।

chat bot
आपका साथी