हरियाणा दिवस पर होंगी जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

जागरण संवाददाता फतेहाबाद इस बार एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:08 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:08 AM (IST)
हरियाणा दिवस पर होंगी जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताएं
हरियाणा दिवस पर होंगी जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद

इस बार एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में जिला स्तरीय खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा। खेलो इंडिया प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए फतेहाबाद जिला में अंडर 17 व अंडर 21 आयु वर्ग में 8 खेलों हॉकी, कबड्डी, हैडबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कुश्ती, बॉक्सिग, बैडमिटन खेलों का आयोजन करवाया जाएगा।

उपायुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि एथलेटिक्स खेल की प्रतियोगिता में पुरुष व महिला अंडर-21 आयु वर्ग में जन्मतिथि एक जनवरी 2000 मान्य होगी। एथलेटिक्स खेल की प्रतियोगिता भोड़ियाखेड़ा स्थित खेल स्टेडियम में होगी। जिसमें ट्रैक इवेंट में 100, 200, 400, 800, 1500 व 5000 मीटर रेस होगी। जबकि फील्ड इवेंट में लोंग जंप, हाई जंप, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो होगी। बॉक्सिग प्रतियोगिता में पुरुष व महिला अंडर-17 से 19 आयु वर्ग जन्मतिथि एक जनवरी 2002 से 2003 निर्धारित होगी। यह प्रतियोगिता एमएम कालेज फतेहाबाद में होगी। इस प्रतियोगिता में वैट कैटेगरी लड़कों में 49-52 किलोग्राम, 52-57 किलोग्राम, 57-60 किलोग्राम, 64-59 किलोग्राम व 75-81 किलोग्राम जबकि महिला वर्ग में 49-51 किलोग्राम, 51-54 किलोग्राम, 54-57 किलोग्राम, 57-60 किलोग्राम, 69-75 किलोग्राम होगी। भोडिया खेड़ा स्थित खेल स्टेडियम में होने वाले बैडमिटन खेल में महिला व पुरुष अंडर 19 आयु वर्ग में सिगल व डबल इवेंट के खेल मुकाबले होंगे।

इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय भूना में होने वाली फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में महिला-पुरुष अंडर-19 आयु वर्ग जन्मतिथि एक जनवरी 2002 से निर्धारित होगी। इसी तरह गांव बैजलपुर में होने वाली हॉकी खेल प्रतियोगिता में महिला-पुरुष अंडर-17 आयु वर्ग जन्मतिथि एक जनवरी 2004 से निर्धारित होगी। गांव मानावाली में होने वाली हैडबॉल खेल प्रतियोगिता में महिला-पुरुष अंडर-19 आयु वर्ग जन्मतिथि एक जनवरी 2002 से निर्धारित होगी। गांव समैन के राजीव गांधी ग्रामीण खेल स्टेडियम में होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता में महिला-पुरुष अंडर-21 आयु वर्ग जन्मतिथि एक जनवरी 2000 से निर्धारित होगी। कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुषों के मुकाबले 75 किलोग्राम भारवर्ग में होंगे। इसके अलावा भोडि़याखेड़ा स्थित खेल स्टेडियम में आयोजित होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में महिला-पुरुष अंडर-21 आयु वर्ग जन्मतिथि एक जनवरी 2000 से निर्धारित होगी। कुश्ती प्रतियोगिता फ्री स्टाइल इवेंट में लड़कों में 57, 65, 70, 74, 86 किलोग्राम व ग्रीको रोमन स्टाइल इवेंट में 55, 60, 67, 77, 87 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबले होंगे। इसी तरह लड़कियों में 50, 53, 57, 62 व 68 किलोग्राम भारवर्ग में मुकाबले होंगे। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी आयु प्रमाण पत्र साथ लेकर आएंगे।

chat bot
आपका साथी