उपायुक्त ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कैलेंडर का किया विमोचन

उपायुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने में हम सब का सहयोग जरूरी है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार करे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के लोगो (चित्र) का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें ताकि अभियान के प्रचार में गति आ सके। उपायुक्त नरहरि सिंह बांगड़ ने सोमवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कैलेंडर के शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में हम सभी की भागीदारी होनी चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 07:59 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 07:59 AM (IST)
उपायुक्त ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कैलेंडर का किया विमोचन
उपायुक्त ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कैलेंडर का किया विमोचन

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

उपायुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने में हम सब का सहयोग जरूरी है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए इसका

ज्यादा से ज्यादा प्रचार करे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के लोगो (चित्र)का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें, ताकि अभियान के प्रचार में गति आ सके।

उपायुक्त नरहरि सिंह बांगड़ ने सोमवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कैलेंडर के शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में हम सभी की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने विचार दे सकते हैं, ताकि अभियान को और तेजी मिल सके। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से ही अभियान को सफल मनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा सबसे अहम है। बेटियों की सुरक्षा के लिए विभाग द्वारा अनेकों प्रयास किए जा रहे है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजबाला ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कैलेंडर का शुभारंभ किया गया है। यह कैलेंडर सभी आंगनबाड़ी सेंटर व जिला व ब्लाक के कार्यालय में लगवाया जाएगा, ताकि इस अभियान का ज्यादा से ज्यादा प्रचार किया जा सके। उन्होंने कहा कि बच्चियों के उत्थान के लिए विभाग द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है।

इस अवसर पर सचिव आरटीए अजय चौपड़ा, एसडीएम नवीन कुमार, राडवेज महाप्रबंधक कृष्ण कुमार, अधीक्षक परमजीत, सहायक अजय बजाज, लक्की ग्रोवर व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी