ट्रैक्टर-ट्रॉली साइड में लगाने को लेकर झगड़ा, दो घायल

शहर की अनाज मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली के साइड को लेकर हुए विवाद में दो किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घटना की जाच में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:02 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:02 AM (IST)
ट्रैक्टर-ट्रॉली साइड में लगाने को लेकर झगड़ा, दो घायल
ट्रैक्टर-ट्रॉली साइड में लगाने को लेकर झगड़ा, दो घायल

संवाद सूत्र, रतिया : शहर की अनाज मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली के साइड को लेकर हुए विवाद में दो किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घटना की जाच में जुटी है।

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन गांव अलीका के अमनदीप व उसके चचेरे भाई रंजीत सिंह ने बताया कि अपनी धान की फसल बेचने के लिए मंडी में स्थित दुकान नंबर 176 पर आए थे। वीरवार रात्रि को करीब 11 बजे मजदूर उनके धान की सफाई कर रहे थे तो इसी दौरान मंडी से लोडिग करने वाले मजदूरों ने उसे ट्रैक्टर ट्रॉली को साइड करने पर बोला था। जिसके पश्चात उसने साइड पर कर दिया था।

किसान ने आरोप लगाते बताया कि करीब आधे घंटे के अंतराल में ही उन्होंने दो-तीन बार उसकी टै्रक्टर-ट्रॉली को इधर-उधर करवा दिया और उसके पश्चात उक्त मजदूरों ने उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मंडी से बाहर ले जाने की बात बोल दी। इस बात को लेकर विवाद हो गया था और विवाद गाली-गलौज पर उतर आए। घायलों ने बताया कि इस तरह अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए आपस में छुड़वा दिया था, मगर कुछ देर बाद ही दर्जनों मजदूर हाथों में लोहे की कुंडियां आदि लेकर वहां पर आ गए और आते ही उन्होंने जानलेवा हमला बोल दिया। जिससे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों के बयान ले लिए है।

chat bot
आपका साथी