गोरखपुर में कामरेड पृथ्वी सिंह-कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया पुस्तकालय का किया उद्घाटन

संवाद सूत्र गोरखपुर गांव गोरखपुर में कामरेड कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया की बरसी पर स्मृति स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:20 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:20 AM (IST)
गोरखपुर में कामरेड पृथ्वी सिंह-कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया पुस्तकालय का किया उद्घाटन
गोरखपुर में कामरेड पृथ्वी सिंह-कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया पुस्तकालय का किया उद्घाटन

संवाद सूत्र, गोरखपुर : गांव गोरखपुर में कामरेड कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया की बरसी पर स्मृति सभा का आयोजन किया गया। फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि कामरेड कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया का जीवन प्रेरणादायक रहा है।

विधायक ने गांव में कामरेड पृथ्वी सिंह-कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया की याद में पांच लाख रुपये की राशि से बनाए गए पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया। विधायक ने कहा कि गोरखपुरिया मिलनसार व्यक्ति थे। पुस्तकालय और भी भव्य एवं आधुनिक होगा जिसका क्षेत्रवासियों को लाभ होगा। पुस्तकालय में बुजुर्गो के साथ-साथ युवाओं पढ़ने के लिए समाचार पत्र, पत्रिकाएं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अन्य सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाएगी। विधायक ने गांव गोरखपुर सहित आसपास गांव के युवाओं से आह्वान किया कि वे इस पुस्तकालय का सदुपयोग करें।

पूर्व सीएमओ डा. राम सिवाच ने भी कार्यक्रम में अपने बड़े भाई कामरेड गोरखपुरिया द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा सहित अन्य अतिथियों को ग्राम पंचायत की ओर से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला पार्षद विजेंदर सिवाच, सरपंच सोनिया, प्रतिनिधि कृष्ण कुमार, बीजेपी मंडल अध्यक्ष सुभाष सिवाच, डा. राम सिवाच, सत्यवान, सुनील मंटू सहित विभिन्न गांवों के पंच-सरपंच तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी