गांव नन्हेडी में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर शिविर आयोजित

संवाद सूत्र कुलां गांव नन्हेडी में कृषि विभाग द्वारा खेतों में बचने वाले फसल अवशेषों के प्रब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:33 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:33 AM (IST)
गांव नन्हेडी में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर शिविर आयोजित
गांव नन्हेडी में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर शिविर आयोजित

संवाद सूत्र, कुलां :

गांव नन्हेडी में कृषि विभाग द्वारा खेतों में बचने वाले फसल अवशेषों के प्रबंधन बारे शिविर लगाकर किसानों को जागरूक किया गया। शिविर में जानकारी देने कृषि अधिकारी परविदर सिंह पहुंचे। उन्होंने किसानों से अपने खेतों में बचने वाले धान के अवशेषों को न जलाने का आह्वान किया। खंड कृषि अधिकारी परविदर सिंह ने किसानों को मिट्टी की सेहत को बढ़ाने के लिए ऑर्गेनिक खादों के प्रयोग पर बल दिया तथा धान फसल बारे में जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराया और पराली को खेतों में नष्ट करने के उपाय के बारे में बताया। यह भी बताया कि पराली जलाने पर जुर्माना भी किया जाता है। इसलिए इससे बचें और खेतों में पराली न जलाएं।

chat bot
आपका साथी