एकजुटता से कार्य करें कार्यकर्ता : बराला

टोहाना गांव ठरवा में भाजपा के पूर्व महामंत्री संदीप ठरवां के निवास पर भाजपा का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 07:29 AM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 07:29 AM (IST)
एकजुटता से कार्य करें कार्यकर्ता : बराला
एकजुटता से कार्य करें कार्यकर्ता : बराला

संवाद सहयोगी, टोहाना :

गांव ठरवा में भाजपा के पूर्व महामंत्री संदीप ठरवां के निवास पर भाजपा का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की, जबकि बराला फार्म हाऊस पर भी सुभाष बराला की अध्यक्षता में सभी कार्यकार्ताओं ने मां भारती को पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर भारत माता की जय व वंदे मातरम के जयघोषों ने वातावरण गुंजायमान हो गया।

सुभाष बराला ने कहा कि अंत्योदय का दर्शन, राष्ट्रवाद का सिद्धांत और देश सेवा की विचारधारा को लेकर बनी भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ था। उन्होंने कहा कि आज यह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं हैं, बल्कि एक राष्ट्रीय विचारधारा है, जिससे देश का हर एक नागरिक जुड़ा हुआ है। सुभाष बराला ने कहा कि देश सेवा की भावना लिए पार्टी का छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी निष्ठाभाव से यहां काम करता है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रेरित किया। वहीं कहा कि इस महामारी से बचाव के लिए हम सबको एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने आह्वान किया कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जन जागरूकता में जुट जाए।

इस अवसर पर निजी सचिव कृष्ण नैन, जयदीप बराला, जिला महामंत्री रिकू मान, जिला उपाध्यक्ष संजय रेवड़ी, योगेश शर्मा, कामराज शर्मा, तिलक भाटिया, सुभाष गर्ग, वेद जांगड़ा, सतपाल गर्ग, नप चेयरमैन कुलदीप सिंह, रामदेव भारद्वाज, जिले शर्मा, ललित मोहन शर्मा, रमन मडिय़ा, कृष्ण सैनी, मिटठू सैनी, ईश्वर फौजी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी