भाजपा हर बूथ पर पाच पौधे लगाने के लिए चलाएगी अभियान

भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को हर बूथ तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण मंडल फतेहाबाद के प्रधान सुमित गोदारा की अध्यक्षता में धांगड़ में बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी 30 जून तक हर बूथ पर कम से कम पांच पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा 21 जून को विश्व योग दिवस पर प्रत्येक गांव में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। योग का कार्यक्रम गांवों में बनी व्यायामशालाओं में होगा। कार्यक्रम में 50 से अधिक भाजपा वर्कर एकत्रित होकर ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास करेंगे। इसके लिए ड्यूटी निर्धारित की। ग्रामीण मंडल के महामंत्री प्रताप झाझड़ ने बताया कि योग कार्यक्रम पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रीतम शर्मा की अगुवाई में धांगड़ की व्यायामशाला में किया जाएगा ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:00 AM (IST)
भाजपा हर बूथ पर पाच पौधे लगाने के लिए चलाएगी अभियान
भाजपा हर बूथ पर पाच पौधे लगाने के लिए चलाएगी अभियान

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को हर बूथ तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण मंडल फतेहाबाद के प्रधान सुमित गोदारा की अध्यक्षता में धांगड़ में बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी 30 जून तक हर बूथ पर कम से कम पांच पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा 21 जून को विश्व योग दिवस पर प्रत्येक गांव में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। योग का कार्यक्रम गांवों में बनी व्यायामशालाओं में होगा। कार्यक्रम में 50 से अधिक भाजपा वर्कर एकत्रित होकर ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास करेंगे। इसके लिए ड्यूटी निर्धारित की। ग्रामीण मंडल के महामंत्री प्रताप झाझड़ ने बताया कि योग कार्यक्रम पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रीतम शर्मा की अगुवाई में धांगड़ की व्यायामशाला में किया जाएगा ।

इसी के साथ युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रमोहन बिश्नोई द्वारा गांव बड़ोपल, एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेश धानक के द्वारा गांव काजलहेड़ी, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र जांगू व राजेन्द्र गोदारा की अगुवाई में गांव एमपी रोही, बीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुनील व निवर्तमान चेयरमैन रामसिंह मांझू की अगुवाई में गांव मताना व महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुनीता बरसीन व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जेपी गोदारा की अगुवाई में गांव बरसीन में योग कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पखवाड़ा के रूप में पर्यावरण सरंक्षण को लेकर को लेकर वृक्ष रोपण अभियान के लिए हर बूथ पर पांच पौधे लगवाने के लिए मंडल उपाध्यक्ष रामनिवास पूनिया को प्रमुख बनाया गया। पर्यावरण स्वच्छता अभियान के तहत मंडल के सभी गांवों के तालाब प्लास्टिक मुक्त कर हरा भरा बनाने के लिए पूर्व मंडल महामंत्री लख्मीचंद शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। 27 जून को माननीय प्रधान मंत्री जी मन कि बात को हर बूथ पर सुनवाने को जिला उपाध्यक्ष अनिल सिहाग को जिम्मेदारी दी है। इस मौके पर बड़ी संख्या में मंडल के सभी पदाधिकारी व शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी