उत्तरप्रदेश व पंजाब के विधानसभा चुनावों में भाजपा का होगा सूपड़ा साफ: अभय सिंह चौटाला

प्रतिपक्ष नेता व इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला ने दावा किया है कि बीजेपी इस बार उत्तर प्रदेश और पंजाब चुनाव में हारेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:23 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:23 AM (IST)
उत्तरप्रदेश व पंजाब के विधानसभा चुनावों में भाजपा का होगा सूपड़ा साफ:  अभय सिंह चौटाला
उत्तरप्रदेश व पंजाब के विधानसभा चुनावों में भाजपा का होगा सूपड़ा साफ: अभय सिंह चौटाला

संवाद सूत्र, रतिया: प्रतिपक्ष नेता व इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला ने दावा किया है कि आगामी समय में पंजाब और उत्तर प्रदेश के अलावा जहां पर भी विधानसभा व लोकसभा के चुनाव होंगे वहां पर भारतीय जनता पार्टी का सुपड़ा साफ होगा और अन्य पार्टी पार्टियों की सरकार बनेगी। अभय सिंह चौटाला शुक्रवार देर शाम को इनेलो के वरिष्ठ नेता गुरलाल सिंह के अनाज मंडी स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने इनेलो के शहरी प्रधान हरवंश खन्ना के पिता के निधन पर उनके निवास पर जाकर शोक जताया। बाद में अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं की एक मीटिग भी आयोजित की। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो के जिला अध्यक्ष सरदार बलविदर सिंह कैरो, व्यापार सेल के प्रदेश प्रधान महासचिव जेके अग्रवाल, रमेश लाली, व्यापार संघ के जिला प्रधान राज कुमार मित्तल, हल्का प्रधान बिक्कर सिंह, डा. नरेश जिदल, राज कुमार गोयल उर्फ खंडू, सुरेश गर्ग पप्पू, डा. केशव मित्तल, आईएसओ जिला प्रधान अमित ताखर, टोहाना हल्का प्रधान हरि सिंह आदि कार्यकर्ता भी मौजूद थे।अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस समय देश में प्रदेश में ऐसे हालात बन गए हैं कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण पूरे देश की जनता तंग हो चुकी है। महंगाई के कारण जनता का बुरा हाल हो चुका है। ऊपर से किसान विरोधी नीतियों के कारण देश के किसानों में भाजपा सरकार के प्रति पूरा रोष पाया जा रहा है किसानों की मांगों को लेकर भाजपा सरकार द्वारा कोई सुनवाई न किए जाने के कारण किसानों द्वारा भाजपा नेताओं का जिस तरह से बहिष्कार किया जा रहा है उसे देखकर लगता है कि आने वाले पंजाब और उत्तर प्रदेश के चुनावों के अलावा अन्य चुनावों में भाजपा पार्टी का सूपड़ा साफ होगा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले रतिया में जमीन की रजिस्ट्री को लेकर जिस तरह से लोगों ने रोड जाम किया था उससे साबित होता है कि भ्रष्टाचार की जड़ें नीचे तक फैल गई हैं। भ्रष्टाचारी लोगों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। रतिया के ताऊ देवीलाल सामुदायिक केंद्र को निजी हाथों में सौंप कर उसका नाम बदलने के विरोध में इनेलो नेताओं द्वारा कुछ दिन पूर्व किए गए प्रदर्शन पर एक सवाल के जवाब में अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जो भी अधिकारी ताऊ देवीलाल के नाम को बदनाम करने के लिए साजिश रचेगा उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी