भाजपा ने सेवा समर्पण अभियान चलाकर उत्साहपूर्वक मनाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिन भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा के नेतृत्व में जिल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:23 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:23 PM (IST)
भाजपा ने सेवा समर्पण अभियान चलाकर उत्साहपूर्वक मनाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन
भाजपा ने सेवा समर्पण अभियान चलाकर उत्साहपूर्वक मनाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन

फतेहाबाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिन भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा के नेतृत्व में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक 20 दिन का सेवा समर्पण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत फतेहाबाद जिले के विभिन्न मंडलों में फल वितरण, दिव्यांगों की सहायता, राशन बैग, रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य शिविर, टीकाकरण, पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए पौधारोपण, नदी तालाबों की सफाई तथा जिले के बूथ स्तरों पर नमो एप सेवा कार्य संकल्प लेना आदि अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दौलतपुर रोड पर सदानंद प्रणामी गोसेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संचालित अपना घर में जाकर मंदबुद्धि लोगों को फल भी वितरित किए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पटल पर भारत देश का नाम रोशन किया है। उनके नेतृत्व में आज भारत देश उन्नति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में भी जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जीवटता का परिचय देकर देश को कोरोना की दो लहरों से बचाया है, उसका पूरा विश्व अनुसरण कर रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर जगदीश शर्मा, अनिल सिहाग, एडवोकेट द्वारका प्रसाद, भवानी सिंह, शम्मी ढींगड़ा, राधेश्याम झाझड़ा, डा. रणजीत ओड, अवतार मोंगा, नरेश टीटू, राखी मक्कड़, विद्या रत्ति, दर्शन नागपाल, राधेश्याम नारंग, बनवारी लाल गहलोत, सुभाष गहलोत, कंवल चौधरी व सतनाम सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी