पद से हटने से पहले जाखल नपा अध्यक्ष ने समर्थकों सहित भाजपा को कहा अलविदा

संवाद सूत्र जाखल नगरपालिका क्षेत्र की उपेक्षा को लेकर अंदर-अंदर चल रही बगावत शनिवार क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 05:03 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:03 AM (IST)
पद से हटने से पहले जाखल नपा अध्यक्ष ने समर्थकों सहित भाजपा को कहा अलविदा
पद से हटने से पहले जाखल नपा अध्यक्ष ने समर्थकों सहित भाजपा को कहा अलविदा

संवाद सूत्र, जाखल :

नगरपालिका क्षेत्र की उपेक्षा को लेकर अंदर-अंदर चल रही बगावत शनिवार को देर शाम को उभरकर सामने आई। शनिवार शाम को एक बैठक आयोजित कर नगरपालिका प्रधान सीमा गोयल व भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष वंदना अरोड़ा ने पत्रकार वार्ता में दर्जनों समर्थकों सहित भाजपा की सदस्यता त्यागने की पुष्टि की है। इससे सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

कहा- कुर्सी बचाने में नहीं मिला साथ, न करवा पाए क्षेत्र का विकास

नपा अध्यक्ष सीमा गोयल व प्रधान प्रतिनिधि नोहर चंद गोयल ने कहा कि भाजपा के उच्च पदाधिकारियों द्वारा उनका किसी भी प्रकार से कोई भी साथ नही दिया जा रहा है। यहां तक कि चेयरपर्सन की कुर्सी बचाने को लेकर भाजपा के सभी उच्च पदाधिकारियों के साथ बैठकें भी लगातार कर चुके हैं। लेकिन भाजपा के किसी भी पदाधिकारी ने उनका साथ नहीं दिया। इससे खिन्न होकर उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। नपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासन में रहते हुए हम लोग जाखल में कोई भी विकास कार्य नहीं करवा पाए। ना ही लोगों की किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान कर पा रहे थे। दूसरी पार्टी में शामिल होने के दिए संकेत

ज्ञातव्य है कि बीते वर्ष जाखल नपा चुनाव में वार्ड नं 13 के वासियों ने सीमा गोयल को सर्वसम्मति से पार्षद चुना था। जिसके बाद पार्षदों द्वारा उन्हें सर्वसम्मति से ही अध्यक्ष बनाया था। यहां बता दे कि नपा अध्यक्ष व महिला मंडल अध्यक्ष बंदना अरोड़ा ने चुनाव से पहले ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रखी थी। अब उन्होंने खफा होकर दर्जनों समर्थकों समेत पार्टी को अलविदा कहा है। हालांकि अभी नपाध्यक्ष द्वारा ज्वाइनिग के लिए किसी अन्य पार्टी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है, परंतु उन्होंने दावा किया कि वे शीघ्र ही समर्थकों सहित दूसरी पार्टी ज्वाइन कर पार्टी नेतृत्व में कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराने को प्रयासरत रहेंगी।

chat bot
आपका साथी