बीडीपीओ ने की अधूरी पैमाइश, लोगों ने जताई नाराजगी

फतेहाबाद शहर के महेश मेहता ने बीडीपीओ को शिकायत देकर मांग की थी पायनियर स्कूल के सामने से उनके खेत के लिए मार्ग जाता है। जो कागजों में तो 16 फीट का है। उस पर कब्जा किया हुआ है। शिकायत मिलने के बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स सहित बीडीपीओ ने पैमाइश शुरू की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:46 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:46 AM (IST)
बीडीपीओ ने की अधूरी पैमाइश, लोगों ने जताई नाराजगी
बीडीपीओ ने की अधूरी पैमाइश, लोगों ने जताई नाराजगी

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

शहर के महेश मेहता ने बीडीपीओ को शिकायत देकर मांग की थी पायनियर स्कूल के सामने से उनके खेत के लिए मार्ग जाता है। जो कागजों में तो 16 फीट का है। उस पर कब्जा किया हुआ है। शिकायत मिलने के बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स सहित बीडीपीओ ने पैमाइश शुरू की। आरोप है कि उन्होंने पैमाइश सही न करते हुए जातीय भेदभाव किया। उनकी आधी अधूरी गलत पैमाइश से हरनाम कालोनी में रहने वाले कई लोगों का रास्ता बंद हो गया। अब लोगों ने रोष जताते हुए बीडीपीओ के खिलाफ मंगलवार सीएम विडो पर शिकायत दी है।

दी गई शिकायत में मताना पंचायत के पंच हंसराज, कमलादेवी, हंसराज, रमेश, ओमप्रकाश व राजेश ने बताया कि बीडीपीओ ने सोमवार को बीघड़ रोड पर स्थित पायनियर स्कूल के सामने से एक खेतों का रास्ता जाता है। जो करीब 10 किले लंबा है। यह रास्ता हरनाम कालोनी से होकर जाता है। बीडीपीओ ने पैमाइश के दौरान बीघड़ रोड से शुरू की। इस दौरान जो रास्ता हरनाम कालोनी से गुजरता है। वहां पर गली बनी हुई है। पैमाइश में सामने आया कि गली पर हनुमान ठेकेदार ने मकान बनाकर कब्जा किया हुआ है। वहीं सामने वाले जिनके घर बने हुए है। उनकी गली में जगह है। इसके बाद बीडीपीओ ने गली से अवैध कब्जा हटाने की बजाए। आगे रास्ते में आधी अधूरी पैमाइश कर दी। अपनी पुलिस फोर्स व प्रशासनिक अमला लेकर वापस चले गए।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पैमाइश में जिनकी गली की जमीन आई है। उन्होंने गली पर अपना कब्जा ले लिया है। इससे अब उनका रास्ता बंद हो गया। वहीं जिन्होंने गली पर कब्जा किया हुआ है। उनका कब्जा नहीं हटाया जा रहा। इससे लोग परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीडीपीओ विनय प्रताप सिंह व एक राजनेता के पीए बने ग्राम

सचिव ने गड़बड़ी की है। उन्होंने गली में बने मकान को नहीं हटाया। गली में कब्जा करते बनाया हुआ मकान ग्राम सचिव के जानकार का है। ऐसे में वो कब्जा नहीं हटाना चाहते।

आरोप निराधार, सही पैमाइश की : बीडीपीओ

बीडीपीओ विनय प्रताप सिंह ने कहा कि मैंने सही से मार्ग की पैमाइश की है। जो पक्का मकान बना हुआ है। उसे हटाने के लिए नोटिस देना होगा। उसके बाद मकान हटाया जाएगा। किसी के साथ जातीय भेदभाव नहीं हुआ। मैं बीडीपीओ हूं। ग्राम सचिव के कहने पर काम थोड़ा करूंगा। काम नियमानुसार होंगे।

chat bot
आपका साथी