शारीरिक शिक्षकों के जेल भरो आंदोलन को सर्व कर्मचारी संघ का समर्थन

जागरण संवाददाता फतेहाबाद 1983 शारीरिक शिक्षकों को बहाल करने की मांग को लेकर 14 अग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:05 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:17 AM (IST)
शारीरिक  शिक्षकों के जेल भरो आंदोलन को सर्व कर्मचारी संघ का समर्थन
शारीरिक शिक्षकों के जेल भरो आंदोलन को सर्व कर्मचारी संघ का समर्थन

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद

1983 शारीरिक शिक्षकों को बहाल करने की मांग को लेकर 14 अगस्त के जेल भरो आंदोलन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सभी विभागों के कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के खंड प्रधान राजपाल मिताथल, सचिव इंद्र सिंह घासी व कैशियर रामनिवास वर्मा ने संयुक्त बयान जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जेल भरो आंदोलन की तैयारी के लिए सभी विभागों में टीम बनाकर डोर टू डोर संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर जींद में तमाम जन संगठनों की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 14 अगस्त को शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के सभी सदस्य व हरियाणा सरकार द्वारा निकाले गए 1983 शारीरिक शिक्षकों के सभी परिवार व रिश्तेदार 14 अगस्त को जेल भरेंगे। इसी कड़ी में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के तमाम विभागों के कर्मचारी इस जेल भरो में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। यदि सरकार जेल भरो आंदोलन के बाद भी बर्खास्त 1983 शारीरिक शिक्षकों को शिक्षा विभाग में समायोजित नहीं करती है तो आगामी आंदोलन की घोषणा जनता के तमाम जन संगठनों के साथ बैठक कर बनाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी