आढ़तियों ने दी सदर थाने के घेराव की चेतावनी

संवाद सहयोगी टोहाना अनाज मंडी के आढ़ती प्रधान के विरुद्ध एक महिला द्वारा दर्ज करवाये मा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 11:00 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 11:00 PM (IST)
आढ़तियों ने दी सदर थाने के घेराव की चेतावनी
आढ़तियों ने दी सदर थाने के घेराव की चेतावनी

संवाद सहयोगी, टोहाना :

अनाज मंडी के आढ़ती प्रधान के विरुद्ध एक महिला द्वारा दर्ज करवाये मामले के विरोध में शनिवार को मंडी आढ़ती ने हड़ताल जारी रख पुलिस प्रशासन के विरुद्ध झूठा मामला दर्ज करने पर रोष जताया। वहीं उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले को छह दिसम्बर तक रद्द नहीं किया तो अनाज मंडी के आढ़ती सात दिसम्बर को सदर थाने का घेराव कर रोड जाम करेंगे। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र की एक महिला ने जोकि एक उद्योग की प्रोपराइटर भी है। उसके द्वारा दो दिन पहले अनाज मंडी प्रधान मास्टर रघुबीर सिंह पर उसके संस्थान आकर उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर उसे अपमानित करने का आरोप लगाया था। वहीं सदर पुलिस ने महिला की शिकायत पर मंडी प्रधान के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। जिसके चलते शुक्रवार को अनाज मंडी के आढ़तियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दी थी। वहीं उपस्थित आढ़तियों ने मंडी प्रधान पर दर्ज किए झूठे मामले को पुलिस प्रशासन से वापिस लेने की मांग की थी। अनाज मंडी के प्रधान मास्टर रघुबीर सिंह ने बताया कि उसे लेनदेन के मामले में बातचीत के लिए उक्त संस्थान में बुलाया गया था। जबकि उसी शाम को उस पर धोखे से झूठा मामला सदर थाना में दर्ज करवाया गया। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन उन पर दर्ज किया गया झूठा मामला वापिस नहीं लेती, तक तक मंडी में हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा तथा धमतान तपा प्रधान रंगीराम सहित अनेक व्यापारियों ने उनके समर्थन में हड़ताल में शामिल होने को कहा है। यदि पुलिस ने सोमवार तक उन पर दर्ज किया झूठा मामला रद्द नहीं किया तो आढ़ती एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि वह सदर थाने का घेराव करेंगे।

chat bot
आपका साथी