आम आदमी पार्टी ने खोले 20 ऑक्सीजन जांच केंद्र

फतेहाबाद दिल्ली सरकार की तर्ज पर केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आम आ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 06:25 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 06:25 AM (IST)
आम आदमी पार्टी ने खोले 20 ऑक्सीजन जांच केंद्र
आम आदमी पार्टी ने खोले 20 ऑक्सीजन जांच केंद्र

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : दिल्ली सरकार की तर्ज पर केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आम आदमी पार्टी द्वारा जिला फतेहाबाद में बूथ लेवल पर ऑक्सीजन जांच केंद्र खोलने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में आप नेता उमेश अरोड़ा के नेतृत्व में शहर फतेहाबाद में 20 ऑक्सीजन केंद्र खोले गए। इन ऑक्सीजन केंद्रों पर पार्टी के कार्यकर्ता ऑक्सी मित्र के तौर पर सेवाएं देंगे और लोगों में ऑक्सीजन की जांच की जाएगी। पार्टी के पश्चिम जोन प्रभारी लक्ष्य गर्ग ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि प्रदेशभर में पार्टी द्वारा लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है वहीं बूथ स्तर पर ऑक्सीजन जांच केंद्र खोले जा रहे है। फतेहाबाद जिले में अब तक 200 से अधिक बूथों पर ऑक्सीजन जांच केंद्र खोले जा चुके हैं और करीब 25 हजार लोगों की ऑक्सीजन जांच की गई है। उमेश अरोड़ा ने बताया कि फतेहाबाद में वार्ड नं. 13 में खोले गए ऑक्सीजन जांच केंद्र में परीक्षित मेहता, वार्ड 18 में अमित मेहता, वार्ड 5 में मुकेश सचदेवा, वार्ड 10 में दीपक टुटेजा, वार्ड 14 में संचित, उमेश, राजेश वर्मा, उमेश, भगवंत सेठी, रविन्द्रपाल स्वामी, मोहित जग्गा ऑक्सी मित्र के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान अरविद मोंगा की कैमिस्ट शॉप पर भी आम आदमी पार्टी द्वारा ऑक्सीजन जांच कैम्प स्थापित किया गया है। इस अवसर पर पंकज कटारिया, दीपक टुटेजा, राघव गर्ग, संचित मोंगा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी