पंचायती व निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक, वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति

प्रदेश में होने वाली स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी के नेताओं द्वारा जहां जनसम्पर्क अभियान चलाकर लोगों को दिल्ली की केजरीवाल सरकार की जनहितैषी नीतियों से अवगत करवाया जा रहा है वहीं लोगों को भी पार्टी के साथ जोड़ा जा रहा है। स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक आज रतिया की रामदेव धर्मशाला में शहर के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रेम तनेजा की अध्यक्षता में व संगठन मंत्री सोनी सिंह फौजी के मार्गदर्शन में हुई। बैठक में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी हरियाणा के पश्चिम जोन प्रभारी लक्ष्य गर्ग पार्टी जिलाध्यक्ष अजय झाझड़ा एडवोकेट और विधानसभा अध्यक्ष जरनैल सिंह ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:29 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:29 AM (IST)
पंचायती व निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक, वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति
पंचायती व निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक, वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति

संवाद सूत्र, रतिया : प्रदेश में होने वाली स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी के नेताओं द्वारा जहां जनसम्पर्क अभियान चलाकर लोगों को दिल्ली की केजरीवाल सरकार की जनहितैषी नीतियों से अवगत करवाया जा रहा है वहीं लोगों को भी पार्टी के साथ जोड़ा जा रहा है। स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक आज रतिया की रामदेव धर्मशाला में शहर के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रेम तनेजा की अध्यक्षता में व संगठन मंत्री सोनी सिंह फौजी के मार्गदर्शन में हुई। बैठक में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी हरियाणा के पश्चिम जोन प्रभारी लक्ष्य गर्ग, पार्टी जिलाध्यक्ष अजय झाझड़ा एडवोकेट और विधानसभा अध्यक्ष जरनैल सिंह ने भाग लिया। बैठक में चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई वहीं सभी वार्डों में कमेटियों का गठन करते हुए वार्ड अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई ताकि हर वार्ड में उम्मीदवारों का चयन किया जा सके। इस दौरान अनेक गणमान्य लोगों ने पार्टी ज्वाइन करने की घोषणा की।

बैठक को संबोधित करते हुए लक्ष्य गर्ग ने कहा कि आम आदमी पार्टी जिला परिषद, ब्लाक समिति, पंचायत व नगरपालिका के चुनाव पूरी मजबूती के साथ पार्टी सिम्बल पर लड़ेगी। चुनावों को लेकर पार्टी ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए ग्राउंड स्तर पर पार्टी का जनाधार बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान प्रदेश सरकार का सिस्टम पूरी तरह फेल रहा, जिसके खामियाजा लोगों को अपनों को जान गंवाकर चुकाना पड़ा। अब विशेषज्ञ जब कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जता रहे हैं, इसके बावजूद खट्टर सरकार द्वारा ब्लाक स्तर तो दूर, जिला स्तर पर अस्पतालों में कोई ठोस तैयारियां शुरू नहीं कर पा रही है। आप जिलाध्यक्ष अजय झाझड़ा ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसान काले कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर है लेकिन सरकार को धरतीपुत्रों की कोई परवाह नहीं है। आने वाले पंचायती व स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा-जजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस बार पंचायती व निकाय चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जनता भी आम आदमी पार्टी को एक विकल्प के रूप में देख रही है। आए दिन काफी संख्या में लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। पार्टी द्वारा ईमानदार और साफ छवि के लोगों को मैदान में उतारा जाएगा। विस अध्यक्ष जरनैल सिंह ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और दिल्ली में किए जा रहे विकास कार्यों से जनता को अवगत करवाएं ताकि प्रदेश में भी परिवर्तन लाया जा सके। इस अवसर पर सरदार रणजीत सिंह रतिया, राजकुमार हडोली, केवल सिंह रतिया, सोनू रतिया, बंटी सिंह रतिया, काका सिंह सिद्धू ब्राह्मणवाला, सुरेश चंद नीमड़ी, नीला सिंह सेठी रतिया, दलवीर सिंह भूथन ने पार्टी ज्वाइन की। बैठक में रतिया टीम से सतपाल लडवाल, एडवोकेट हरपाल ग्रोहा, मास्टर गुरतेज सिंह, इन्द्रजीत सहोता, मुंशीराम महमड़ा, गुलजार सिंह खोखर, विजेंद्र सिंह, दीन मोहम्मद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी