खेतों में बने रास्ते को लेकर विवाद, किसान घायल

भूना निकटवर्ती गांव जांडली कलां में शुक्रवार देर रात्रि को खेत में कंबाइन को रास्ता देने के आड़ में उपजे विवाद के चलते अनेक लोगों ने एक किसान पर हमला बोल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:23 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:23 AM (IST)
खेतों में बने रास्ते को लेकर विवाद, किसान घायल
खेतों में बने रास्ते को लेकर विवाद, किसान घायल

संवाद सूत्र, भूना : निकटवर्ती गांव जांडली कलां में शुक्रवार देर रात्रि को खेत में कंबाइन को रास्ता देने के आड़ में उपजे विवाद के चलते अनेक लोगों ने एक किसान पर हमला बोल दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए किसान जांडली कलां निवासी जगदीश पुत्र संतू को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया। घटना की शिकायत पुलिस में दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस शिकायत में जगदीश ने बताया कि शुक्रवार रात्रि व खेत से वापिस लौट रहा था कि इसी दौरान साथ लगते खेत के कृष्ण कुमार, रामकुमार व भजन लाल सहित 6 लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और कंबाइन को रास्ते से गुजरने ही नहीं दिया। जिसके चलते दोनों पक्षों में तकरार बढ़ गई और उक्त जगदीश ने उसके के सिर पर तेजधार हथियार से प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। इसकी सूचना उसके स्वजनों को मिली। इसके बाद वे घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र भूना में ले आए। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

50 ग्राम हेरोइन के सहित एक आरोपी काबू

जागरण संवाददाता,फतेहाबाद: गुरुनानकपुरा चौकी पुलिस की टीम ने एक युवक को 50 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान राम सोनी निवासी अरोड़ा कालोनी, रतिया रूप मे हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को शनिवार को पुलिस कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेजा दिया। गुरुनानकपुरा पुलिस चौकी की टीम चौकी इंचार्ज एएसआइ रविद्र कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान जब रतिया चुंगी के पास मौजूद थी तो उसी समय वहां से गुजर रहा राम सोनी पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसको काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी में जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही करेगी।

chat bot
आपका साथी