71 फीसद किसानों ने करवाया फसल पंजीकरण, पांच और छह को फिर खुलेगा पोर्टल

प्रदेश सरकार अब फसल की सरकारी खरीद सिर्फ उन किसानों से करती है। जिन्होंने अपनी फसल मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत करवाई हुई है। ऐसे में जो किसान अपनी फसल अब तक पंजीकृत नहीं करवा पाए। प्रदेश सरकार ने उन किसानों के लिए दो दिन और पोर्टल खोलने का निर्णय लिया। ताकि उन्हें फसल बेचने में परेशानी न आए। अब जिन किसानों ने अपनी फसल का पंजीकरण नहीं करवाया है। वे किसान आगामी 5 व 6 अप्रैल को पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 07:42 AM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 07:42 AM (IST)
71 फीसद किसानों ने करवाया फसल पंजीकरण, पांच और छह को फिर खुलेगा पोर्टल
71 फीसद किसानों ने करवाया फसल पंजीकरण, पांच और छह को फिर खुलेगा पोर्टल

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

प्रदेश सरकार अब फसल की सरकारी खरीद सिर्फ उन किसानों से करती है। जिन्होंने अपनी फसल मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत करवाई हुई है। ऐसे में जो किसान अपनी फसल अब तक पंजीकृत नहीं करवा पाए। प्रदेश सरकार ने उन किसानों के लिए दो दिन और पोर्टल खोलने का निर्णय लिया। ताकि उन्हें फसल बेचने में परेशानी न आए। अब जिन किसानों ने अपनी फसल का पंजीकरण नहीं करवाया है। वे किसान आगामी 5 व 6 अप्रैल को पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं।

जिले के अब तक 49 हजार 444 किसानों ने 3 लाख 87 हजार 376 एकड़ में फसल का पंजीकरण करवा चुके हैं। उनमें से 48 हजार 37 किसान 3 लाख 44 हजार 837 अकेले गेहूं की फसल का पंजीकरण करवाया है। वहीं 10 हजार 472 किसानों ने 34 हजार 6 एकड़ में सरसों की फसल का पंजीकरण करवाया हैं। इसके अलावा जौ व चन्ना फसल के लिए पंजीकरण करवाया है। विदित रहे कि जिले में 5 लाख 47 हजार 289 एकड़ कृषि योग्य जमीन हैं।

-------------------

सीधे किसान के खाते में जाएंगे रुपये :

सरकार जो भी फसल खरीदेगी। उसके रुपये सीधे किसान के खाते में जाएंगे। इसका निर्णय पहले हो चुका है। ऐसे में जिन किसानों ने अपनी फसल का पंजीकरण करवाया है। उनको इसका फायदा मिलेगा। बिना पंजीकृत किसान से सरकार फसल ही नहीं खरीदेगी। जिले के कुल 49 हजार 444 किसानों ने पंजीकरण करवाया हैं। इनमें से कुछ अनेक किसानों ने दो से तीन फसल का पंजीकरण करवाया हैं।

-----------------------

फसल का नाम पंजीकृत किसान रकबा एकड़ में

गेहूं 48037 344837

सरसों 10472 34006

चना 612 1209

जौ 144 263

कुल 49444 387289

जिले में कुल खेती योग्य रकबा : 547289 एकड़

--------------------- किसानों की सुविधा को देखते हुए प्रदेश सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल को आगामी 5 व 6 अप्रैल को दो दिन के लिए पुन: खोलने का निर्णय लिया है। इस दौरान अपनी फसल का पंजीकरण करवाने से वंचित रहे किसान अपनी फसल का पंजीकरण करवा सकते है। पंजीकृत किसान को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी।

- डा. राजेश सिहाग, उपनिदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग।

chat bot
आपका साथी