टोहाना में आधा घंटे में 5 एमएम हुई बरसात, अन्य क्षेत्रों में नहीं गिरी एक भी बूंद

मौसम विशेषज्ञों की तरफ से फतेहाबाद में सोमवार व मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 06:50 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 06:50 AM (IST)
टोहाना में आधा घंटे में 5 एमएम हुई बरसात, अन्य क्षेत्रों में नहीं गिरी एक भी बूंद
टोहाना में आधा घंटे में 5 एमएम हुई बरसात, अन्य क्षेत्रों में नहीं गिरी एक भी बूंद

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

मौसम विशेषज्ञों की तरफ से फतेहाबाद में सोमवार व मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन सोमवार को टोहाना क्षेत्र को छोड़ दिया जाए तो अन्य क्षेत्र में एक बूंद भी नहीं गिरी। सोमवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे, दिनभर ठंडी हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट भी आई। सोमवार को जिले में अधिकतर तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। ऐसे में रविवार को अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऐसे में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।

जिलावासी पिछले तीन दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे थे तो सोमवार को कुछ राहत मिली है। टोहाना में सुबह हुई बरसात, अन्य क्षेत्र में रहा सूखा

टोहाना में सुबह आधे घंटे बरसात हुई, लेकिन वो भी बूंदाबांदी हुई थी। ऐसे में यहां पर 5 एमएम बरसात दर्ज की गई है। इसके अलावा समैन व जाखल में बूंदाबांदी थी। इसके अलावा फतेहाबाद, भूना व रतिया में बरसात नहीं हुई लेकिन बादल छाए रहे। इसके अलावा भट्टूकलां क्षेत्र के गांवों में अब भी सूखा है। यहां पर एक बूंद बरसात नहीं हुई। रविवार को फतेहाबाद व आसपास के गांवों में अच्छी बरसात हुई थी, लेकिन यहां पर कुछ नहीं हुआ। यहां के किसान आस लगाए हुए है कि बरसात होगी तो नरमें आदि की फसल भी अच्छी होने के साथ आर्थिक नुकसान से बच जाएंगे। अब जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले 21 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहने के साथ बरसात हो सकती है। ऐसे में मंगलवार केा अच्छी बरसात की उम्मीद भी मौसम विशेषज्ञ जता रहे है। 21 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। दिनभर बादल भी रहे। प्रदेश के अन्य जिलों में अच्छी बरसात भी हुई है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जहां बरसात नहीं हुई वहां भी हो जाएगी।

डा. मदन खिचड़, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक हिसार।

chat bot
आपका साथी