जिले के 108 विद्यार्थी एडवेंचर कैंप के लिए चयनित, आज होंगे रवाना

यह एडवेंचर कैंप 3 फरवरी से 7 फरवरी तक जिला पंचकूला के मोरनी में राजकीय मौलिक शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Feb 2021 09:00 AM (IST) Updated:Wed, 03 Feb 2021 09:00 AM (IST)
जिले के 108 विद्यार्थी एडवेंचर कैंप के लिए चयनित, आज होंगे रवाना
जिले के 108 विद्यार्थी एडवेंचर कैंप के लिए चयनित, आज होंगे रवाना

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

जिले के सरकारी स्कूलों के कक्षा छठीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को एडवेंचर कैंप में पंचकूला जाने का मौका मिलेगा। यह एडवेंचर कैंप 3 फरवरी से 7 फरवरी तक जिला पंचकूला के मोरनी में राजकीय मौलिक शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में मेधावी विद्यार्थियों को मौका दिया गया है। शिक्षा निदेशालय के निर्देश अनुसार स्कूलों में शिक्षा के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों और खेलों में जिला व राज्य स्तर पर विजेता रहे विद्यार्थियों को कैंप के लिए चयनित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी और उनके हुनर को तराशने का कार्य भी किया जाएगा। जिले के छह खंड से विद्यार्थियों का हुआ चयन

एडवेंचर कैंप के लिए खंड स्तर पर विद्यार्थियों का चयन कर लिया गया है। कैंप में फतेहाबाद, जाखल, भट्टूकलां, टोहाना, रतिया व भूना से कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों का चयन किया है। जिले से 108 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। जिसमें 54 छात्र व 54 छात्राओं का चयन किया गया है। इसके अलावा छह अध्यापक व छह अध्यापिकाओं का चयन किया गया है। शिक्षा विभाग ने 2 रोडवेज की बसों को भी किराये पर लिया है। यह कैंप 3 फरवरी सुबह 10 बजे रवाना होगा। --- कैंप के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक और शिक्षा से संबंधित गतिविधियां भी आयोजित होंगी। यह कैंप बुधवार को रवाना हो रहा है। जिले के 108 विद्यार्थी जाएंगे।

- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी