लोकसभा अध्यक्ष ने यशिका को किया सम्मानित

उत्तरप्रदेश के बलरामपुर में संपन्न हुई सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली शहर की बेटी यशिका खुराना को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला पदक पहनाकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 07:28 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 07:28 PM (IST)
लोकसभा अध्यक्ष ने यशिका 
को किया सम्मानित
लोकसभा अध्यक्ष ने यशिका को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : यूपी के बलरामपुर में संपन्न हुई सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली शहर की बेटी यशिका खुराना को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। यशिका के पिता गोल्डी खुराना ने बताया कि बेटी का नाम राष्ट्रपति बाल पुरस्कार के लिए भी भेजा गया है। यदि निर्णायक सूची में यशिका को चयनित किया जाता है, तो 24 जनवरी को सम्मान समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। यशिका जिला, राज्य व राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 63 पदक जीत चुकी है। इनमें 53 स्वर्ण पदक शामिल है। खेल के साथ यशिका पढ़ाई में भी आगे है।

chat bot
आपका साथी