महिला की अश्लील वीडियो बनाई, फिर चाकू से किया हमला

मुजेसर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पहले महिला की अश्लील वीडियो बनाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 05:10 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 05:10 PM (IST)
महिला की अश्लील 
वीडियो बनाई, फिर 
चाकू से किया हमला
महिला की अश्लील वीडियो बनाई, फिर चाकू से किया हमला

जासं, फरीदाबाद : मुजेसर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पहले महिला की अश्लील वीडियो बनाई। वीडियो डिलीट करने की कहने पर उसने महिला के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एनआइटी-1 निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि जवाहर कालोनी निवासी भूपेंद्र ने उसकी पत्नी की अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में बना रखी है। वह वीडियो के आधार पर उसकी पत्नी को परेशान करता था। महिला के पति ने भूपेंद्र से कहा कि वह उन्हें परेशान न करे। बात करने के बहाने भूपेंद्र ने उसे व उसकी पत्नी को मुजेसर गंदे नाले के पास बुला लिया। वहां उसकी पत्नी पर चाकू से दो बार वार कर वह फरार हो गया। चाकू से महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

जासं, फरीदाबाद : दयालबाग चौकी पुलिस ने कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह साथी सिपाही बंटी के साथ लकड़पुर फाटक के पास गश्त पर थे। तभी एक ने जानकार दी कि सामने खड़े व्यक्ति के पास अवैध हथियार है। अभी तलाशी लेने पर उससे हथियार बरामद हो सकता है। पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से कट्टा मिला। आरोपित ने अपना नाम पता विपिन निवासी तुगलकाबाद दिल्ली बताया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी