कोरोना संक्रमण की चपेट में आ सकता है विकास दुबे

विकास दुबे को शरण देने वाले अंकुर के पिता श्रवण की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे विकास दुबे पर भी कोरोना संक्रमित होने की आशंका बढ़ गई है। अंकुर श्रवण व प्रभात को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने नियमानुसार उनका कोरोना टेस्ट कराया था। इनमें श्रवण की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 08:13 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 08:13 PM (IST)
कोरोना संक्रमण की चपेट में आ सकता है विकास दुबे
कोरोना संक्रमण की चपेट में आ सकता है विकास दुबे

जासं, फरीदाबाद : विकास दुबे को शरण देने वाले अंकुर के पिता श्रवण की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे विकास दुबे पर भी कोरोना संक्रमित होने की आशंका बढ़ गई है। अंकुर, श्रवण व प्रभात को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने नियमानुसार उनका कोरोना टेस्ट कराया था। इनमें श्रवण की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। हालांकि उसमें लक्षण नहीं दिख रहे। विकास दुबे और प्रभात अंकुर के घर पर पूरे दिन रहे थे। इस दौरान वे अंकुर के पिता श्रवण के भी संपर्क में आए। दोनों के कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका काफी ज्यादा है। वहीं आरोपितों को गिरफ्तारी व पेश करने वाले 50 से अधिक पुलिसकर्मियों के भी चपेट में आने की आशंका है। पुलिस कार्यालय ने बताया कि श्रवण के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी नीमका जेल प्रबंधन को दे दी है। जेल प्रशासन उन्हें नियमानुसार आइसोलेट करेगा।

chat bot
आपका साथी